अपडेटेड 1 December 2025 at 21:18 IST
Healthy Seeds: दूध से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये 5 सीड्स, हड्डियों के लिए है नेचुरल तरीका
Healthy Seeds:महिलाओं में होने वाली कैल्शियम की कमी को ये 5 सीड्स को रोजाना खाने से मुक्ती पाया जा सकता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का नेचुरल तरीका होता है।
Healthy Seeds: आजकल महिलाओं में कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। कैल्शियम की कमी आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों में दर्द, दांतों की कमजोरी और मांसपेशियों में थकान पैदा कर सकती है। अक्सर लोग मानते हैं कि दूध पीने से कैल्शियम की जरूरत पूरी हो जाएगी, लेकिन शरीर को मजबूत रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करना जरूरी है, जिनमें नेचुरली कैल्शियम मिलता हो। इसमें कुछ सीड्स बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। आइए आपको उन सीड्स के बारे में बताते हैं।
तिल
तिल को कैल्शियम का सुपरफूड कहा जाता है।100 ग्राम तिल में लगभग 975 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जो एक गिलास दूध से कई गुना ज्यादा होता है। तिल में जिंक पाया जाता है, जो हड्डियों की डेंसिटी को मजबूत बनाता है। रोजाना एक चम्मच तिल खाने से महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स कैल्शियम का बेहतरीन ऑप्शन होता है। 100 ग्राम चिया में करीब 631 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसमें फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में कैल्शियम के बेहतर अब्जॉर्प्शन में मदद करते हैं। इसे भिगोकर, स्मूदी या दही के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं और महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ में फायदेमंद माना जाता है। 100 ग्राम अलसी में लगभग 255 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसे पीसकर खाने से शरीर इसे बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम सीड्स में करीब 78 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। ये हड्डियों की डेंसिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी हुई दिक्कतों को रोकने में फायदेमंद साबित होता है। 100 ग्राम बीजों में लगभग 46 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा होती है। इसमें जिंक मौजूद होता है, जो बोन रिपेयर करने में मदद करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 21:18 IST