अपडेटेड 25 November 2023 at 13:12 IST
Bone Health Care: हड्डियों में आ रही है कमजोरी? ये गलत आदतें हो सकती हैं वजह
Bone Health Care: अगर आपकी हड्डियों में कमजोरी आ रही है तो आपको फौरन अपनी ये गलत आदतें बदल लेनी चाहिए।
Bone Health Care: मनुष्य का पूरा शरीर हड्डियों और मांस से बना एक ढांचा होता है। जन्म के साथ ही धीरे-धीरे हमारे शरीर की हड्डियों का विकास होना शुरू हो जाता है। जिसके बाद बोन ग्रोथ के हिसाब से हमारे शरीर की लम्बाई और बनावट तय होती है। फिर एक वक्त के बाद जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है वैसे-वैसे हड्डियों में कमजोरी आने लगती है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- शरीर की हड्डियां हो रही हैं कमजोर?
- फौरन बदल लें ये आदतें
- दुरुस्त रहेंगी हड्डियां
हड्डियों में कमजोरी आने की वजह उम्र का बढ़ना तो हो ही सकता है साथ ही इसका एक कारण हमारी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं। जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं तो इससे फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी से जुड़ी कई अन्य तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां दुरुस्त रहे तो आपको अपनी कुछ गलत आदतें फौरन बदल लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
खराब डाइट
कहते हैं अच्छा आहार ही अच्छी सेहत की निशानी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहें तो इसके लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर टाइम पर करें और हेल्दी फूड का सेवन करें और उन फूड्स को खाने से परहेज करें जो आपकी सेहत और हड्डियों के विकास को प्रभावित कर सकते हैं।
धूप की कमी
हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन डी सबसे ज्यादा जरूरी होता है। सूरज की रोशनी शरीर को विटामिन डी देने का काम करती है, जो बोन ग्रोथ के लिए जरूरी है। हालांकि आजकल लोग धूप में बिल्कुल नहीं निकलते हैं जिस कारण हड्डियों के कमोजर होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिड डी देने के लिए आपको धूप में जरूर कुछ देर बैठना चाहिए।
स्मोकिंग
क्या आप जानते हैं कि स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक होती है। जी हां, धूम्रपान करने से बोन ग्रोथ में कमी आ जाती है साथ ही ये आपकी हड्डियों को कमजोर करने का भी बड़ा कारण है। इसलिए सेहत और बोन्स के लिए धूम्रपान करना बिल्कुल बंद कर दें।
कैफीन
अगर आप कॉफी लवर हैं तो आपको इसे पीने की आदत बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए। दरअसल, शरीर में ज्यादा कैफीन की मात्रा हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती है और कॉफी और चाय में कैफीन की मात्रा पाई जाती है। जो आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाकर उसे कमजोर करने का काम करता है। इसलिए कैफीन युक्त चीजों से दूरी बनाए रखें।
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 25 November 2023 at 12:09 IST