अपडेटेड 26 August 2023 at 17:07 IST

Boiled Corn: सिर्फ टेस्ट ही नहीं हेल्थ के लिए भी बेस्ट है भुट्टा, उबालकर खाने से होते हैं कई फायदे

भुट्टा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं अगर इनको उबालकर खाया जाता है, तो टेस्ट के साथ हेल्थ को भी कई फायदे मिलते हैं। 

Boiled Corn Eating Benefit | Image: self

Boiled Corn Eating Benefit: बारिश के दिनों में लोगों को कुछ न कुछ स्नैक्स खाने की क्रेविंग होती रहती है। चाट, समोसे, टिक्की बर्गर के अलावा बरसात में भुट्टा भी बड़े ही चाव से खाया जाता है। कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उबालकर, तो कई लोग इसे अलग-अलग स्नैक्स में मिक्स करके खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप उबले हुए भुट्टे खाते हैं तो आपको कितने फायदे हो सकते हैं, नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं ब्वाइल्ड स्वीट कॉर्न खाने से होने वाले फायदों के बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • भुट्टे में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • उबले हुए भुट्टे खासे से होने वाले फायदे?

भुट्टे में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

उबले हुए भुट्टे में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, थियामिन, जिंक और भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6 के अलावा कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं।

उबले हुए भुट्टे खासे से होने वाले फायदे?

इम्युनिटी के लिए
उबले हुए भुट्टे खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। दरअसल, इसमें मौजूद विटामिन सी और ए आपके शरीर में रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करते है। साथ ही ये मौसमी बीमारियों से भी राहत दिलाने में भी कारगर होते हैं। 

पाचन के लिए
उबले हुए भुट्टों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ह्दय के लिए
उबले हुए भुट्टे का सेवन दिल को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

मोटापे के लिए
जो व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है, उन्हें उबले हुए भुट्टे का सेवन जरुर करना चाहिए। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है जिसकी वजह से जल्दी भूख नहीं लगती है। इससे वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है।

आंखों के लिए
उबले हुए स्वीट कॉर्न में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंकों की समस्या को दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें... Diabetes के मरीजों के लिए संजीवनी है अमरूद की पत्तियां! इस तरह करें सेवन, कंट्रोल होगा शुगर 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Eye Flu: आई फ्लू होने पर भूलकर भी न करें ये काम, आंखों को हो सकता है नुकसान

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 August 2023 at 17:06 IST