अपडेटेड 22 September 2024 at 19:48 IST
ब्लड शुगर पहुंच गया है 200 के पार? तुरंत खाएं ये जायकेदार चटनी, शाम तक आ जाएगा नीचे
Chutney for Diabetic: अगर किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल 200 के पार पहुंच गया है, तो ऐसे में उसे बस एक चटनी का सेवन करना चाहिए। इससे बहुत ही जल्दी कंट्रोल होगा।
What food can control diabetes immediately?: लाइफस्टाइल और खानपान से होने वाली लाइलाज बीमारी डायबिटीज अब लोगों में काफी कॉमन होती जा रही है। इसका लो या हाई होना दोनों ही स्थिति में मरीजों के लिए खतरानाक साबित होता है। हालांकि हेल्दी डाइट की मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है। इन खानपान में एक खास तरह की चटनी को आप रोजाना की डाइट में शामिल करें। दरअसल, इस चटनी से बढ़े हुए डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
दरअसल, हम जिस चटनी की बात कर रहे हैं, वो कोई आम चटनी नहीं है बल्कि ये मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से बनाई जाने वाली चटनी है, जो बढ़े हुए डायबिटीज को तुरंत ही कंट्रोल कर सकता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा में ओलीफेरा होता है, जो बल्ड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मददगार होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहता है, तो उसे रोजाना अपनी डाइट में मोरिंगा की चटनी को शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि मोरिंगा की चटनी कैसे बनाया जाता है।
कैसे बनाएं मोरिंगा की चटनी, क्या है विधि?
मोरिंगा की चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 4 कप या 1 गुच्छा- मोरिंगा की पत्तियां
- 1- बड़ा प्याज
- 3 या 4- मध्यम आकार का टमाटर
- 1 या 2- हरी मिर्च
- 4 से 5- लहसुन की कलियां
- 3 बड़े चम्मच- तेल
- 1 चम्मच- सरसों के बीज
- 10 से 15- करी पत्ता
- नमक- स्वादानुसार
- आवश्यकतानुसार- पानी
मोरिंग चटनी बनाने की विधि
- मोरिंगा की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पत्तियां लें और 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें।
- अब एक कढ़ाई या फ्राई पैन लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मोरिंगा की पत्तियां डाले। इसके बाद लो फ्लेम पर पत्तियों को नरम होने तक पकाएं।
- इसके बाद पत्तियों को निकालकर ठंडा कर लें। अब एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें कटी हुई प्याज, लहसुन की कलियां डालकर भुन लें।
- जब इसे दोनों पक जाएं तो इसमें हरि मिर्च और टमाटर को डालकर नरम होने तक पकाएं। इस दौरान इसमें 2-3 बड़े चम्मच मिला दें। फिर गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें मोरिंगा की पत्तियों को मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें।
- अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म और उसमें राई, कड़ी पत्ता और पिसी हुई चटनी और नमक डालकर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पका लें। फिर इसे ठंडा होने दें और फिर एक जार में भरकर स्टोर कर लें और आराम से 10 से 15 दिनों तक खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 September 2024 at 19:48 IST