अपडेटेड 26 June 2023 at 11:34 IST
Black Raisin Benefits: महिलाओं की इन हेल्थ प्रॉबलम्स को दूर कर सकता है काली किशमिश का पानी, जानें सेवन का तरीका
काली किशमिश का पानी महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसका यूज कैसे करना है।
Black Raisins Benefits For Female: दादी नानी से लेकर डॉक्टर्स तक ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक मेवा काली किशमिश है जो खुद तो पौष्टिक हैं साथ ही इसका पानी किसी अमृत से कम नहीं है। काली किशमिश का पानी महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और इसका यूज कैसे करना है।
कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से गुजरती हैं महिलाएं
मालूम हो कि महिलाओं को घर के कामकाज और ऑफिस की थकान के साथ-साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में काली किशमिश का पानी उनकी कई परेशानियों को हल करने का काम करता है आइए जानते हैं इसके फायदे।
काली किशमिश से महिलाओं को होते हैं ये फायदे
- आजकल के लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, ब्लड क्लॉटिंग और हाई ब्लड फ्लो जैसी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में जिन वूमेंस को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वो अपनी डाइट में काली किशमिश का पानी जरूर शामिल करें।
- ज्यादातर महिलाओं में एनीमिया की दिक्कत देखने को मिलती है। ऐसे में वूमेंस को अपनी डाइट में काली किशमिश का पानी जरूर शामिल करना चाहिए। ये आपको खून की कमी की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है।
- आजकल की लाइफस्टाइल के चलते न तो सही से सोने का समय मिल पाता है और न ही टाइम से खाने-पीने का ऐसे में हॉर्मोंस का संतुलन बिगड़ने लगता है। जिसके चलते महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में काली किशमिश का पानी आपके हार्मोन्स को संतुलित करने में काम आ सकता है।
- अक्सर महिलाओं में फर्टिलिटी यानी प्रजनन की क्षमता की परेशानी देखने को मिलती हैं। वहीं जिन महिलाओं को इस तरह की दिकक्त हो रही है उन्हें किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए। बता दें कि काली किशमिश के पानी में अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं।
ऐसे बनाएं काली किशमिश का पानी
- आइए जानते हैं काली किशमिश के पानी को कैसे तैयार किया जाता है।
- इस पानी को बनाने के लिए 7 से 10 काली किशमिश को रातभर के लिए एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन सुबह-सुबह खाली पेट इस पानी और काली किशमिश का सेवन करें।
यह भी पढ़ें... Monsoon Diet: बारिश में आप भी तो नहीं कर रहे इन चीजों को खाने की गलती, आज ही बना लें दूरी, वरना पड़ सकते हैं बीमार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 26 June 2023 at 11:33 IST