अपडेटेड 31 December 2025 at 13:54 IST
Black Garlic Benefits: क्यों है काला लहसुन सेहत के लिए वरदान? जानें इसके चमत्कारी फायदे
Black Garlic Benefits: काला लहसुन आम लहसुन से कई गुना फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह इम्युनिटी बढ़ाने, दिल की सेहत सुधारने और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
Black Garlic Benefits: हम सभी के किचन में सफेद लहसुन का इस्तेमाल आम है, लेकिन क्या आपने कभी 'काले लहसुन' के बारे में सुना है? पिछले कुछ समय से काला लहसुन चर्चा में बना हुआ है। बल्कि यह साधारण सफेद लहसुन जैसा ही है, बस इसे फर्मेंटेशन करके तैयार किया गया है। काला लहसुन आपकी सेहत के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। आइए इस लेख में विस्तार से काले लहसुन खाने के फायदे के बारे में बताएंगे।
क्या है काला लहसुन और कैसे बनता है?
सफेद लहसुन को कई हफ्तों तक नमी के बीच रखा जाता है। इसे 'मेलार्ड रिएक्शन' कहा जाता है। जिसके कारण लहसुन का रंग काला हो जाता है। यह स्वाद में मीठा और थोड़ा जला सा लगता है।
काले लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
- सफेद लहसुन की तुलना में काले लहसुन में दोगुने से भी अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को 'फ्री रेडिकल्स' से बचाने और उम्र के असर को कम करने में मदद करते हैं।
- दिल की सेहत का रक्षक काला लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में सहायक है। यह सांस में होने वाली ब्लॉकेज को रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- काले लहसुन का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इंसुलिन को बढ़ाते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।
- आज के समय में मजबूत इम्यूनिटी सबसे ज्यादा जरूरी है। काले लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं और आपको बार-बार बीमार होने से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें - Shadashtak Yog 2026: जनवरी महीने में बुध और गुरु मिलकर बनाएंगे षडाष्टक दृष्टि योग, इन 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट
काला लहसुन कैसे खाएं?
आप इसे सुबह खाली पेट 1-2 कलियां कच्ची खा सकते हैं। इसके अलावा इसे सलाद, पास्ता या सूप में डालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 31 December 2025 at 13:54 IST