अपडेटेड 23 December 2025 at 17:22 IST

Heart Health: दिल को रखना है हेल्दी? नाश्ते में खाएं ये 5 तरह की चीजें, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल और टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

How To Control Bad Cholesterol: अगर आप रोजाना अपने नाश्ते में इन हेल्दी चीजों को शामिल करते हैं, तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। बता दें कि हार्ट हेल्थ की शुरुआत सही नाश्ते से ही होती है। छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

हेल्दी ब्रेकफास्ट टिप्स | Image: Freepik

Healthy Breakfast Tips: आजकल गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें, तो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। सही नाश्ता कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने, ब्लड प्रेशर संतुलित रखने और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं दिल को हेल्दी रखने वाले 5 बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन।

मूंग दाल चीला

मूंग दाल चीला दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें पालक, पनीर या सोया मिलाकर बना सकते हैं। यह नाश्ता लंबे समय तक पेट भरा रखता है और वजन बढ़ने नहीं देता।

स्प्राउट्स के साथ सब्जियां और फल

स्प्राउट्स में मौजूद प्रोटीन और फाइबर दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जब आप इन्हें हरी सब्जियों और ताजे फलों के साथ खाते हैं, तो शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। यह नाश्ता खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है और हार्ट को मजबूत बनाता है।

योगर्ट विद ओट्स, सीड्स और बेरीज

अगर आपको हल्का और पौष्टिक नाश्ता पसंद है, तो यह बाउल एक परफेक्ट ऑप्शन है। योगर्ट से प्रोटीन, बेरीज से एंटीऑक्सीडेंट और सीड्स और नट्स से गुड फैट्स मिलते हैं। इस एक बाउल से करीब 20-25 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है, जो दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

इडली-सांभर

फर्मेंटेड फूड्स में इडली सबसे अच्छा और हेल्दी विकल्प माना जाता है। इडली हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। सांभर में मौजूद दाल और सब्जियां इसे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बनाती हैं। यह नाश्ता डाइजेशन सुधारता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है।

एग भुर्जी और मल्टीग्रेन रोटी

अंडा प्रोटीन का पावरहाउस है, जो मांसपेशियों और दिल दोनों के लिए फायदेमंद है। वहीं मल्टीग्रेन रोटी से शरीर को हेल्दी कार्ब्स मिलते हैं। यह कॉम्बिनेशन गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और दिल को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

यह जरूर पढ़ें:  Real Vs Fake Hing: बाजार में खूब बिक रही है मिलावट वाली नकली हींग, जानें क्या है दोनों में अंतर और ऐसे करें असली की पहचान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 December 2025 at 17:22 IST