अपडेटेड 2 February 2026 at 14:30 IST
Besan Milk Benefits: कमजोरी और थकान अब चुटकियों में होगी गायब, जानिए बेसन वाले दूध के चौंकाने वाले फायदे और रेसिपी
Besan Milk Benefits: अगर आपको भी कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो आप बेसन वाले दूध को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके फायदे और बनाने की रेसिपी।
Besan Milk Benefits: आज-कल लोग अपनी लाइफ में सही खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। सुबह से रात तक की भागदौड़ शरीर में थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी पैदा कर देती है। ऐसे में लोग ऐसे पौष्टिक ड्रिंक की तलाश में रहते हैं जो जल्दी ताकत दे और सेहत को भी मजबूत बनाए। बेसन वाला दूध इसी जरूरत को पूरा करता है। स्वाद में रबड़ी जैसा यह ड्रिंक पीते ही शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है। इसे आप सुबह नाश्ते में या शाम की स्नैक्स के साथ आसानी से शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे पीने के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में...
बेसन वाला दूध पीने के फायदे
हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत
दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती बना देता है। जब इसमें बेसन मिलाया जाता है, तो इसका असर और ज्यादा बढ़ जाता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद होता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक
बेसन वाला दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे सुबह और शाम लिया जा सकता है।
वजन को कंट्रोल करने में मददगार
बेसन में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम हो जाती है। जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उनके लिए यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
बेसन को स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है, लेकिन जब इसे दूध के साथ पिया जाता है तो यह शरीर को अंदर से पोषण देता है। इससे स्किन में नमी बनी रहती है और बाल मजबूत व चमकदार बने रहते हैं।
डाइजेशन को बनाए मजबूत
फाइबर से भरपूर बेसन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। दूध के साथ मिलकर इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
बेसन वाला दूध बनाने की सामग्री
- बेसन – 2 बड़े चम्मच
- दूध – 1 कप
- हल्दी – 1 चुटकी
- शहद या गुड़ – 1 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए
बेसन वाला दूध बनाने का तरीका
- बेसन वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में आधा से एक चम्मच घी गर्म करें।
- अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें।
- इसके बाद धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने।
- अब इसमें हल्दी डालें और करीब 5 मिनट तक अच्छे से उबाल लें।
- आखिर में स्वादानुसार शहद या गुड़ मिला लें।
- ध्यान रखें कि शहद हमेशा दूध उबालने के बाद ही डालें, ताकि इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 14:30 IST