अपडेटेड 1 December 2023 at 10:30 IST
Benefits of Moongfali: ठंड के मौसम में खाना शुरू कर दें मूंगफली, सेहत को होंगे गजब के फायदे
Moongfali Khane Ke Fayde: अगर आप ठंड के मौसम में मूंगफली खाते हैं तो आपको इसके सेवन के फायदे जान लेने चाहिए।
Moongfali Khane Ke Fayde: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग शरीर को गर्म रखने के लिए मूंगफली का सहारा लेते हैं। कुछ लोग तो ठंड के इस मौसम में समय काटने के लिए मूंगफली खाते हैं। ठंड के मौसम में आपको जगह-जगह गरमा-गरम मूंगफली के ठेले आसानी से देखने को मिल जाएंगे। आग पर भुनने वाली मूंगफली की खूशबू से ही लोग इसकी ओर खींचे चले आते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- सर्दियों में खाते हैं मूंगफली?
- सेहत को हो सकते हैं कई फायदे
- पोषक तत्वों से लैस होती है मूंगफली
वहीं, मूंगफली स्वाद में तो बेहतरीन होती ही है लेकिन ये सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करती है। अगर आप सर्दियों में सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपका शरीर ठंड में भी गर्माहट से लैस रहेगा। दरअसल, इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कई तरह के विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे में आपको ठंड के मौसम में मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस मौसम में मूंगफली खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे
दिल रहेगा सेहतमंद
अगर आप मूंगफली का सेवन उचित मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी दिल की सेहत दुरुस्त बनी रहेगी। दरअसल, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम कर सकते हैं। जिसका फायदा दिल को पहुंचता है।
शरीर रहेगा गर्म
मूंगफली का सेवन करने से शरीर लम्बे समय तक गर्म रहता है। ऐसे में आपको ठंड नहीं लगती है। साथ ही आप ठंड से होने वाली बीमारी जैसे खांसी-जुकाम इत्यादि से भी दूर रहते हैं।
नहीं होगी पेट से जुड़ी दिक्कतें
मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये आपके पाचन को दुरुस्त करने का काम करती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानी न के बराबर होंगी।
तनाव होगा कम
अगर आप किसी तरह के तनाव में हैं तो आपको मूंगफली का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें ट्रिप्टोफैन नामक एक यौगिक होता है, जो डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है। इसलिए आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Natural Makeup Look: सर्दियों में इन टिप्स के साथ पाएं नेचुरल मेकअप लुक, फ्लॉलेस दिखेगी स्किन
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 December 2023 at 10:30 IST