अपडेटेड 23 January 2026 at 23:32 IST

Morning Haldi Water Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से हो सकते हैं ये फायदे, जानें सही तरीका

Morning Haldi Water Benefits: हल्दी आपके स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है कि अगर आप सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पी लें तो इससे कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

Morning Haldi Water Benefits | Image: Freepik

Morning Haldi Water Benefits: रसोई में हल्दी एक मसाले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आयुर्वेद में 'औषधियों का राजा' माना गया है। हम अक्सर रात को दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट हल्दी का गुनगुना पानी पीना आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है? हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इतना ही नहीं, अगर हल्दी का पानी पीया जाए तो इससे शरीर के टॉक्सिन्स खत्म होते हैं। आइए जानते हैं।

हल्दी का पानी पाचन में करता है सुधार 

हल्दी का पानी पित्त के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो खाना को पचाने में मदद करता है। यदि आप अक्सर गैस, सूजन या अपच से परेशान रहते हैं, तो खाली पेट इसका सेवन आपके पाचन मार्ग को साफ और दुरुस्त रखता है।

हल्दी का पीना बढ़ाता है इम्यूनिटी 

हल्दी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इसलिए आप गर्म पानी में हल्दी डालकर पीएं।

हल्दी का पानी वजन घटना में है सहायक 

हल्दी शरीर में चर्बी जमने से रोकने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करना आसान हो जाता है।

हल्दी का पानी पीने से त्वचा होती है चमकदार

हल्दी ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे चेहरे के मुहांसे कम होते हैं, बढ़ती उम्र के निशान छिपते हैं और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।

ये भी पढ़ें - Sauf and Mishri Benefits: केवल माउथफ्रेशनर ही नहीं, आपके पेट के लिए भी फायदेमंद है सौंफ और मिश्री, जानें दिन में कितनी बार खाएं

जोड़ो के दर्द के लिए फायदेमंद है हल्दी का पानी 

अगर आपको जोड़ो में दर्द होता है तो आप हल्दी का पानी रोजाना पीएं। इससे आपको फायदे दिख सकते हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।

हल्दी का पानी बनाने का सही तरीका

  • 1 गिलास पानी, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर आधा नींबू और एक चुटकी काली मिर्च।
  • गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 
  • इसमें नींबू का रस और काली मिर्च जरूर डालें। उसके बाद पी लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 23 January 2026 at 23:32 IST