अपडेटेड 12 June 2023 at 17:24 IST
Intestinal: आंत की सूजन से हैं परेशान, तो इन फूड्स को डाइट में करें शामिल जल्द मिलेगा आराम
जब आंतों का काम काज बिगड़ जाता है तो इससे शरीर को कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
Benefits Of Foods For Intestinal: वैसे तो हमारे शरीर में मौजूद सभी अंगो का अपना-अपना काम है और ये सभी अपनी जगह है बेहद जरूरी होते हैं, लेकिन सबसे जरूरी हिस्सा आंत का जो हमारे खाने को पचाने का काम करता है, लेकिन जब आंतों का काम काज बिगड़ जाता है तो इससे शरीर को कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपकी आंते बिल्कुल चुस्त और दुरुस्त रहेंगी।
आंतों को रखें हेल्दी
दरअसल, आंतों को पेट की जान कहा जाता है। जब तक आंतें हेल्दी नहीं होगी तब तक आपका पेट भी हेल्दी नहीं होगा ऐसे में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपनी आंतों का खास ख्याल रखें, लेकिन कई बाहर बाहर की चीजें खाने या फिर किसी अन्य कारणों से आंतों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं जिसकी वजह से आंत सूज जाती है और खाने को पचाने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में आपको हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। इससे आंतों की सूजन दूर होगी और आप हेल्दी रहेंगे।
इन फूड्स को डाइट में करें शामिल आंत रहेगी हेल्दी
- आतों की सूजन के लिए आपको अंगूर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपकी आंतों की सूजन को दूर करने में बहुत ही ज्यादा कारगर साबित होता है।
- सब्जी और सलाद के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रोकली भी आंतों की समस्या को दूर करने के लिए काफी कारगर साबित होती है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आंत की सूजन को कम करने में काफी मदद करता है।
- हरी सब्जियों में शामिल गोबी भी एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है, जो आंत की सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें... आपके आस-पास नहीं फटकेगी कोई बीमारी, बस लगातार करना होगा इसका सेवन
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 June 2023 at 17:23 IST