अपडेटेड 21 December 2025 at 23:21 IST
Munakka Health Benefits: मुनक्का पानी में भिगोकर खाने से हो सकते हैं ये लाभ, आज से ही खाना करें शुरू
Munakka Health Benefits: आयुर्वेद में मुनक्का को औषधि गुणों का भंडार माना गया है। अगर आप इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मुनक्का को पानी में भिगोकर खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
Munakka Health Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हम अक्सर महंगी दवाइयों और सप्लीमेंट्स के पीछे भागते हैं, जबकि मुनक्का ने केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों का खजाना माना गया है।
अगर आप मुनक्के को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए इस लेख में विस्तार से मुनक्का को पानी में भिगोकर खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।
मुनक्का खाने से पाचन तंत्र होता है मजबूत
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान की वजह से कब्ज और एसिडिटी एक आम समस्या बन गई है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जब आप इसे भिगोकर खाते हैं, तो यह पेट को साफ करने में मदद करता है।
मुनक्का खाने से खून की कमी होती है दूर
अगर आपको अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। मुनक्का आयरन और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। मुनक्का भिगोकर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया जैसी बीमारी से राहत मिलती है। महिलाओं के लिए इसका सेवन विशेष रूप से फायदेमंद है।
मुनक्का खाने से हड्डियां होती है मजबूत
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में दर्द और कमजोरी होना आम है। मुनक्का में कैल्शियम पाए जाते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें - Ketu Gochar 2026: जनवरी महीने में केतु करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को होगा धन लाभ; हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
मुनक्का आंखों के लिए फायदेमंद
मुनक्का में विटामिन-A जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आप रोज 5-7 मुनक्के जरूर खाएं।
मुनक्का खाने का सही तरीका
- रोजाना दिन में 5 से 8 मुनक्का आपके लिए फायदेमंद है।
- रात को मुनक्कों को अच्छी तरह धोकर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले मुनक्कों के बीज निकालकर उन्हें चबा-चबाकर खाएं और ऊपर से वही पानी पी लें।
- मुनक्के की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे भिगोकर खाना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 December 2025 at 23:21 IST