अपडेटेड 14 March 2026 at 10:45 IST
Heart से लेकर Kidney तक के लिए बेहद फायदेमंद है फल, सभी बीमारियां होंगी दूर; जानें कब और कैसे खाएं
आज के दौर में दिल की बीमारियां एक बड़ी चुनौती हैं। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस कब और कैसे खाना है?
अक्सर हम सेब, केला या संतरों के गुणों की चर्चा करते हैं, लेकिन एक फल ऐसा भी है जो दिखने में साधारण है पर गुणों की खान है और यह दिखने में एकदम आलू जैसा दिखता है। भूरे रंग का यह मीठा और दानेदार फल न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक इसके फायदों का लोहा मानते हैं।
अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके दिल से लेकर किडनी तक की सेहत को दुरुस्त रख सकता है। आइए जानते हैं चीकू खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इसे कब और कैस
हार्ट हेल्थ के लिए वरदान है चीकू
चीकू में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है। उच्च रक्तचाप हृदय रोगों का मुख्य कारण होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोकते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
किडनी के टॉक्सिन्स को करता है दूर
चीकू खाने से शरीर से टॉक्सिन्स पदार्थ पसीने और पेशाब के जरिए बाहर निकल जाते हैं। यह किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या को रोकने में भी सहायक है। चीकू के बीज का चूर्ण भी गुर्दे की बीमारियों में लाभकारी माना जाता है, हालांकि इसका सेवन विशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए।
पाचन तंत्र में सुधार करता है
चीकू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
हड्डियों की मजबूती में रामबाण
चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे खनिज होते हैं, जो बढ़ती उम्र में हड्डियों को खोखला होने से बचाते हैं। हड्डियां मजबूत होती है।
ये भी पढ़ें - Papamochani Ekadashi 2026 Kab Hai: 14 या 15 मार्च कब है पापमोचनी एकादशी? जानें पूजा से लेकर पारण का शुभ मुहूर्त और महत्व
चीकू एनर्जी का पावरहाउस
चीकू में प्राकृतिक फ्रुक्टोज और सुक्रोज होते हैं। यदि आप काम के दौरान थकान महसूस कर रहे हैं, तो एक चीकू खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिल सकती है।
कब और कैसे खाएं?
सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने के बीच का समय चीकू खाने के लिए सबसे उत्तम है। रात के समय इसे खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी मिठास शरीर में शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है। इसे हमेशा अच्छी तरह धोकर, छिलका उतारकर या छिलके के साथ खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 10:45 IST