अपडेटेड 3 November 2024 at 12:50 IST

Health Care: बासी मुंह गर्म पानी पीने के हैं कई फायदे, जानिए बेनेफिट्स

Drinking Water Benefits: रोजाना सुबह उठकर बासी मुंह गर्म पानी पीने के कई फायदे होते हैं आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में।

बासी मुंह पानी पीने के फायदे | Image: Freepik

Drinking Water Without Brushing Teeth: कई लोगों को आपने सुबह उठकर बिना ब्रश किए बासी मुंह पानी पीते हुए भी देखा होगा। कई लोगों को लगता है कि बासी मुंह पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है जबकि इससे अलग ये आपकी सेहत को दुरुस्त करने का काम करता है। दरअसल, पुराने समय में लोग सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बासी मुंह हल्का गर्म पानी पिया करते थे। उनका मानना था कि बासी मुंह पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं समेत सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।

हालांकि आज के समय में भी कई लोग बासी मुंह पानी पीना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप उन लोगों में शामिल नहीं हैं जो बासी मुंह गर्म पानी पीते हैं तो आपको फौरन इसके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। आप इसके बेनेफिट्स जाना खुद ही रोजाना बांसी मुंह एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर देंगे।

बासी मुंह पानी पीने के फायदे (Drinking Water Without Brushing Teeth)

  • बासी मुंह गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। ऐसा करने से सुबह मल त्याग करने में आसानी होती है। साथ ही पेट में जमा गंदगी मल मूत्र के सहारे बाहर आ जाती है।
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी है तो आपको सुबह उठकर सबसे पहले बासी मुंह गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होगा।
  • अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे आपका मोटापा धीरे-धीरे कंट्रोल होने लगेगा और पेट की चर्बी भी तेजी से घटने लगेगी।
  • अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको सुबह उठकर दो गिलास बासी मुंह हल्का गर्म पानी पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे मल त्यागने में काफी आसानी होगी।
  • कई बार हमारे चेहरे की चमक खो जाती है, जिस वजह से स्किन काफी डल हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन की चमक बरकरार रहे तो आपको बासी मुंह गर्म पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।
  • सुबह उठकर बासी मुंह गर्म पानी पीने से शरीर में नए सेल्स का निर्माण होता है। दरअसल, पानी ब्लड में जहरीले तत्वों को घुलने नहीं देता जिससे नई कोशिकाओं और मांसपेशियों के बनने की प्रक्रिया को बढ़वा मिलता है।

ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, कहा- ‘मेरे दिल का हाल है लाल’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 12:50 IST