Kheera Pudina Drink: सुबह उठते ही लगती है थकावट तो खाली पेट पीएं खीरा और पुदीना जूस, शरीर को मिलेगी गजब की एनर्जी

Kheera Pudina Drink: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण सुबह उठते ही थकान महसूस होना एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आप भी सुबह उठकर लो-एनर्जी महसूस करते हैं, तो खाली पेट खीरा और पुदीना का जूस आपके लिए एक बेहतरीन और नेचुरल एनर्जी बूस्टर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।

benefits of drinking kheera and pudina juice on empty stomach for energy and gut health know more benefits | Image: Meta AI

Kheera Pudina Drink: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान के कारण सुबह उठते ही थकान, सुस्ती और भारीपन महसूस होना एक आम समस्या बन चुका है। कई बार भरपूर नींद लेने के बाद भी शरीर में वो एनर्जी नहीं होती, जिसकी हमें दिनभर के कामों के लिए जरूरत होती है। अगर आप भी सुबह उठते ही चाय या कॉफी के सहारे अपनी नींद भगाते हैं, तो अपनी इस आदत को बदलने का समय आ गया है। अपनी सुबह की शुरुआत कैफीन के बजाय आप खीरा और पुदीना के जूस से करें। इसे खाली पेट पीने से शरीर में सुस्ती नहीं रहेगी। बल्कि आपको दिन भी एनर्जी मिलती रहेगी।

क्यों खास है खीरा और पुदीना का कॉम्बिनेशन?

खीरा और पुदीना, दोनों ही अपने ठंडे तासीर और रिफ्रेशिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं। जब इन दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है जो शरीर को अंदर से साफ और एनर्जेटिक बनाता है। खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। वहीं पुदीने की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट्स और मेंथॉल से भरपूर होती हैं। यह न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती हैं, बल्कि मानसिक थकान को कम करके मूड को तुरंत फ्रेश करने का काम करती हैं।

खाली पेट खीरा-पुदीना जूस पीने के बेमिसाल फायदे

सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से शरीर की सेल्स तुरंत  हाइड्रेट हो जाती हैं, जिससे सुस्ती दूर होती है और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं।
रातभर में शरीर में जमा हुए हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में यह ड्रिंक बहुत मददगार है। 
अगर आपको सुबह पेट साफ न होने या गैस-एसिडिटी की समस्या रहती है, तो यह जूस आपके लिए वरदान है। यह पाचन अग्नि को संतुलित करता है और ब्लोटिंग से राहत देता है।
इसको रोज पीने से खून साफ होता है। जिससे चेहरे के कील-मुंहासे दूर होते हैं और स्किन ग्लोइंग होता है।

कैसे बनाएं खीरा-पुदीना जूस? 

सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। 
अब एक ब्लेंडर या ज्यूसर में कटे हुए खीरे, पुदीने की पत्तियां और एक कप पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। 
इसे एक गिलास में छान लें।  इसमें नींबू का रस, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

नोट -  आप इसे सुबह खाली पेट पीएं और इसे पीने के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद तक कुछ न खाएं।

ये भी पढ़ें - Coconut Water Side Effects: इन लोगों के लिए 'जहर' बन सकता है नारियल पानी, भूलकर भी न पीएं
 

 

 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 14:53 IST