Cloves: खाली पेट सुबह चबाकर खाएं बस 2 लौंग, सेहत में दिखेगा जोरदार सुधार

लौंग का इस्तेमाल आम तौर पर मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सुबह खाली पेट इसे खाते हैं तो सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....

Benefits Of Cloves | Image: self

Benefits Of Cloves: पूजा पाठ से लेकर किचन में मसालों के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली छोटी सी लौंग में कितने औषधीय गुण छुपे हैं जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। वैसे तो लौंग कई मौकों पर खाया जाता है, लेकिन अगर आप इसे सुबह के समय में खाली पेट खाते हैं, तो शरीर में जबरदस्त सुधार देखने को मिलता है। आइए सुबह लौंग काने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • लौंग में पाए जाने वाले गुण?
  • ज्यादा पायदे के लिए कैसे खाएं लौंग?
  • सुबह खाली पेट लौंग खाने के फायदे?

लौंग में पाए जाने वाले गुण?

लौंग में कार्ब्स, फाइबर, मैंगनीज, एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी फंगल गुण, कैल्शियम, विटामिन D, विटामिन K और विटामिन E समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलता है। यह स्किन, बोन्स, हेयर, ब्रेन फंक्शन और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 

ज्यादा पायदे के लिए कैसे खाएं लौंग?

अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट चबा-चबाकर लौंग का सेवन करते हैं, तो ये सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आपको सुबह के समय में लौंग का सेवन करना चाहिए।

सुबह खाली पेट लौंग खाने के फायदे?

इम्युनिटी के लिए
लौंग खाने से इम्युन सिस्टम बेहतर होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई सारे इंफेक्शन्स भी बचाने का काम करता है। 

दांतों के दर्द के लिए
आप ने कभी न कभी दादी नानी के मुंह से जरूर सुना होगा कि दांतों के दर्द के लिए लौंग बहुत ही असरदार होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट सुबह के समय में चबा-चबाकर लौंग का सेवन करते हैं तो दांत में दर्द और बैक्टीरिया होने का खतरा कम होता है। 

स्किन के लिए
लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने के काम करते हैं। साथ ही स्किन के इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है। 

पुरुषों के लिए
अगर कोई पुरुष शारीरिक कमजोरी से परेशान है तो उसे सुबह खाली पेट लौंग खाना चाहिए। इसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और सेक्शुअल हेल्थ अच्छी रहती है। साथ ही इंफर्टिलिटी में भी राहत मिलती है।

पेट के लिए
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो आपको सुबह खाली पेट चबा-चबाकर लौंग खाना चाहिए। इससे गैस, अपच और मलत्याग में होने वाली कठिनाई जैसी परेशानियों से काफी आराम मिलता है। साथ ही ये पेट साफ करने में भी मददगार साबित होता है। 

यह भी पढ़ें... Long Ke Nuksaan: लौंग खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Unique Fruit: दुनिया का इकलौता फल जो खाता है इंसानों का मांस, बिना जानकारी के भारत में खूब खाया जाता है 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 25 August 2023 at 15:04 IST