अपडेटेड 7 July 2023 at 13:44 IST
Almonds: बादाम के हैं कई फायदे, शादीशुदा पुरुषों को रात में क्यों दी जाती है खाने की सलाह
कई तरह के पोषक तत्वों से भरपुर बादाम बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के शरीर की कई सारी जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन क्या आप इसे रात में खाने के फायदे जानते हैं।
Benefits Of Almonds At Night: स्नैक्स, मिठाई, खीर, ड्रिंक्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाले बादाम अनगिनत पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के शरीर की कई सारी जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर बादाम खाने से पुरुषों को क्या-क्या फायदे होते हैं, खासकर शादीशुदा पुरुषों के लिए ये किस तरह से फायदेमंद होता है।
- बादाम में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
- रात में बादाम खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
- शादीशुदा पुरुषों को रात में क्यों खाना चाहिए बादाम?
बादाम में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
बादाम में विटामिन ई, कैल्शियम, फाइबर, राइबोफ्लेविन, नियासिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषत तत्वों की भरपुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और प्लांट बेस्ड प्रोटीन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं बादाम को रात में खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
रात में बादाम खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
- ज्यादातर लोग सुबह के समय में बादाम खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में बादाम खाने से मसल्स ग्रोथ तेजी से बढ़ती है। दरअसल, बादाम में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है, और मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। रात में दूध और बादाम खाने से मसल्स ग्रोथ में बहुत फायदा मिलता है।
- बादाम का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और विटामिन ई की भरपूर मात्रा स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आप रात में बादाम का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन ग्लोइंग और खूबसूरती बनती है।
- आजकल पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या आम बात हो चुकी है। दरअसल, ये खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते होता है। ऐसे में इसके लिए आपको रात के समय में बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बादाम में मौजूद विटामिन ई की मात्रा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
शादीशुदा पुरुषों को रात में क्यों खाना चाहिए बादाम?
अक्सर आपने सुना होगा कि शादीशुदा पुरुषों को रात के समय में बादाम खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है। नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। दरअसल, रात के समय में पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ बेहतर करने के लिए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम में जिंक, विटामिन ई और सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को बढ़ाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें... Honey: औषधीय गुणों का खजाना है शहद, घाव से लेकर डायबिटीज तक में आता है काम, जरूर करें सेवन
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 July 2023 at 13:43 IST