Beetroot Dahi Salad Recipe: गर्मी के मौसम में घर पर बनाए चुकंदर और दही का सलाद, स्किन करेगी ग्लो और आप रहेंगे फिट; नोट करें रेसिपी
Chukandar Dahi Ka Salad: अगर आप स्किन ग्लो और फिटनेस दोनों चाहते हैं, तो इस सलाद को हफ्ते में 3-4 बार जरूर शामिल करें। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
चुकंदर दही का सलाद | Image:
AI/Freepik
Beetroot Curd Salad Recipe: गर्मी के मौसम में भारी और मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता। ऐसे में अगर कुछ हल्का, ठंडा और हेल्दी मिल जाए तो बात ही अलग है। चुकंदर और दही से बना यह सलाद ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। तो चलिए आसान तरीके से जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-
क्यों है ये सलाद खास?
- चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं।
- इसके अलावा दही पेट को ठंडक देता है और पाचन को सुधारता है।
- स्किन को नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
- यह सलाद वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
चुकंदर दही का सलाद बनाने की सामग्री
- 1 मीडियम चुकंदर
- 1 कप ठंडा दही
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वाद अनुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा हरा धनिया
- 1 हरी मिर्च
चुकंदर दही का सलाद बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले चुकंदर को उबालकर ठंडा कर लें और कद्दूकस कर लें।
- एक बाउल में दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और मिक्स करें।
- ऊपर से नमक, काली मिर्च और भुना जीरा डालें।
- हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें।
- लीजिये आपका ठंडा-ठंडा बीटरूट दही सलाद तैयार है।
सलाद खाने का सही तरीका क्या है?
- इसे लंच या डिनर के साथ साइड डिश की तरह खाएं।
- आप इसे हल्के स्नैक के रूप में भी ले सकते हैं।
- गर्मी में ठंडा-ठंडा खाने से और भी मजा आता है।
अगर आप स्किन ग्लो और फिटनेस दोनों चाहते हैं, तो इस सलाद को हफ्ते में 3-4 बार जरूर शामिल करें। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। गर्मी में खुद को हेल्दी और फ्रेश रखने के लिए यह रेसिपी एकदम परफेक्ट रहेगा।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 17:10 IST