अपडेटेड 24 April 2025 at 15:54 IST
Barley Water: खाली पेट जौ का पानी पीने से क्या फायदा होता है?
Is it good to drink barley water daily? सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Is it good to drink barley water daily? खाली पेट जौ के पानी का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से कई फायदे हो सकते हैं। वहीं जौ में जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में यदि खाली पेट इसका सवन किया जाए तो इससे कई समस्याएं भी दूर हो सकती है। ऐसे में इनके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जौ का पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से क्या होता है?
- बता दें कि जौ के पानी में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं। वहीं इसके सेवन से अपच, कब्ज, ब्लोटिंग आदि परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।
- यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप जौ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है।
- जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वे जौ के पानी का सेवन कर सकते हैं या मोटापे की समस्या को दूर कर सकते हैं। साथ ही ये शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट भी कम करता है।
- यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप जौ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस आदि पोषक पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में उपयोगी हैं। ये पानी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी के खतरे को भी कम करता है।
कैसे करें जौ के पानी का सेवन?
आप रात को सोने से पहले एक चम्मच जौ को एक गिलास पानी में भिगोएं। अगले दिन इस पानी को उबालकर इसे छानकर सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 April 2025 at 15:54 IST