अपडेटेड 21 February 2026 at 13:07 IST
Bad Cholesterol Signs: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करेगा ये जादुई ड्रिंक, नसों की गंदगी भी होगी साफ; एक हफ्ते में दिखेगा असर
Cholesterol Symptoms: आजकल कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम बात हो गई है, लेकिन समय रहते इसका इलाज करना बेहद जरूरी होता है। इस ड्रिंक को पीने से कोलेस्ट्रॉल तो कम होगा ही। साथ ही, यह काढ़ा कई रूप में आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
How To Control Bad Cholestrol: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शरीर में जब खराब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा जमा हो जाता है, तो यह नसों में गंदगी की तरह जमने लगता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण क्या हैं?
अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाए, तो कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे जल्दी थकान महसूस होना। इसके आलावा सीने में भारीपन या दर्द होना। सांस फूलना या पैरों में सूजन नजर आना। इसके अलावा ब्लड प्रेशर का बढ़ना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत होते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय रहते सही उपाय अपनाना बहुत जरूरी है।
अर्जुन की छाल क्यों है फायदेमंद?
आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को दिल के लिए अमृत माना गया है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और नसों में जमी गंदगी को साफ करते हैं। यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि
सामग्री:
- 1 छोटा टुकड़ा या आधा चम्मच पाउडर अर्जुन की छाल
- जरा सा टुकड़ा अदरक
- छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 2 कप पानी
विधि:
- एक पैन में 2 कप पानी लें।
- इसमें अर्जुन की छाल या उसका पाउडर डालें।
- इसके बाद इसमें अदरक और दालचीनी डालकर गैस लौ फ्लेम करके पकने दें।
- धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।
- इसे छानकर हल्का गुनगुना रहने पर पी लें।
कैसे और कब पिएं?
- इस काढ़े को रोज सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
- लगातार 7 दिन तक सेवन करने पर फर्क नजर आने लगता है।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इसे 3-4 हफ्ते तक लिया जा सकता है।
अर्जुन की छाल के अन्य फायदे क्या हैं?
- अर्जुन की छाल दिल को मजबूत बनाती है।
- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
- ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है।
- तनाव और घबराहट कम करती है।
किन बातों का रखें खास ख्याल?
- अगर आप पहले से किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज बिना सलाह इसका सेवन न करें।
अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का काढ़ा एक आसान, सस्ता और असरदार उपाय है। सही खानपान और हल्की एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहेगा और नसों की गंदगी भी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 13:07 IST