अपडेटेड 24 July 2023 at 13:40 IST
Stomach Upset: दस्त से हो चुकी है हालात खराब, तो तुरंत इन सब्जियों का सेवन करें बंद, मिलेगा आराम
क्या आप भी लूज मोशन की समस्या से परेशान हैं? बार-बार वॉशरूम जाकर आपकी हालत खराब हो गई है। तो इन सब्जियों को अपनी थाली से दूर कर दें।
Avoid These Vegetables During Stomach Upset: इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। ये गर्मी से रहात तो दे रहा है, लेकिन साथ ही साथ लोगों को कई सारी बीमारियों का शिकार भी बना रहा है। इस मौसम में कई ऐसे बैक्टीरिया पनपते हैं जो कई सारी गंभीर बीमारियां फैलाते हैं। इन्हीं में से एक दस्त या लूज मोशन भी शामिल है। बारिश के मौसम में अक्सर डायरिया की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान सेहत का खास ख्याल तो रखना ही होता है साथ ही कुछ सब्जियों को खाने से भी परहेज करना होता है। आइए जानते हैं वो कौन सी सब्जियां है जिसे पेट खराब होने पर नहीं खाना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- क्यों होती है दस्त की शिकायत?
- पेट खराब होने पर कौन सी सब्जियों का करें परहेज?
क्यों होती है दस्त की शिकायत?
मानसून सीजन में बीमारियां फैलाने वाले जीवाणु कहीं ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। वहीं इस दौरान बारिश की वजह से मौसम में नमी और जगह-जगह गंदा पानी जमने की वजह से कीटाणु काफी तेजी से बढ़ते हैं। वहीं जब हम इस दौरान बाहर का कुछ खाते पीते हैं तो दस्त का शिकार हो जाते हैं।
पेट खराब होने पर कौन सी सब्जियों का करें परहेज?
- पेट खराब होने पर व्यक्ति को शिमला मिर्च खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें अग्री को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से आपको और भी परेशानी हो सकती है।
- दस्त लगने पर फूलभोगी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये पेट की समस्या को ट्रिगर कर सकती है। वहीं फूलगोभी के ज्यादा सेवन से वात दोष बढ़ सकता है।
- पेट की परेशानी होने पर व्यक्ति को पालक का ज्यादा सेवन भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Nail Extension: क्या आप भी हैं नेल एक्सटेंशन की शौकीन, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 July 2023 at 13:39 IST