अपडेटेड 13 December 2023 at 21:45 IST

Alum For Skin: समस्या अनेक समाधान एक फिटकरी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Alum यानी फिटकरी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

स्किन के लिए फिटकरी के फायदे | Image: Pexele

Alum For Skin Problems: रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत ही ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर की कई समस्याओं को भी दूर करने का काम करते हैं। इन्हीं में से एक फिटकरी भी है, जिसे आपने बड़े बुजर्गों को शेविंग के बाद लगाते हुए जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करने का काम करता है, तो चलिए जानते हैं फिटकरी के इस्तेमाल से कौन-कौन सी परेशानियां दूर हो सकती है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • फिटकरी में पाए जाने वाले गुण
  • फिटकरी से किन परेशानियों को दूर किया जा सकता है? 
  • फिटकरी को इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

फिटकरी में पाए जाने वाले गुण

फिटकरी रंगहीन दिखने वाला पदार्थ है, जो एक पत्थर की तरह नजर आता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह स्किन के लिए बहुत ही खास होता है। इसमें एंटीबायोटिक, एंटी ट्राइकोमोनस, anti-inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है।

फिटकरी से किन परेशानियों को दूर किया जा सकता है?

जख्म और चोट के लिए 
फिटकरी का इस्तेमाल जख्म को ठीक करने और खून रोकने के लिए किया जाता है। इसके लिए इसे पीसकर इसका पाउडर बनाकर उसे चोट पर लगाया जाता है। इससे खून आना बंद होगा और चोट जल्दी ठीक होगी।

पसीने की बदबू के लिए
कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत ही पसीना आता है और साथ ही उन्हें बदबू का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आप रोजाना नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी मिलाकर नहाएं। इससे आपके शरीर से पसीने की बदबू नहीं आएगी।

मुंह की बदबू और छाले के लिए
जिन लोगों को मुंह की बदबू और छाले की समस्या होती है, उन्हें इससे राहत पाने के लिए पानी में फिटकरी डालकर कुल्ला करना चाहिए। ऐसा करने पर कई तरह की समस्या से निजात पा सकते हैं।

पिम्पल्स और एक्ने प्रॉब्लम के लिए
पिम्पल्स और एक्ने से जुड़ी कई तरह की त्वचा की समस्या के लिए भी फिटकरी का उपयोग लाभकारी हो सकता है। फिटकरी के पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर त्वचा में लगाने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या से राहत पा सकते हैं।

ऑयली स्किन और झुर्रियों के लिए 
ऑयली स्किन के साथ झुर्रियों से परेशान हैं, तो इसके लिए भी फिटकरी बहुत ही काम आ सकती है। इसके लिए शहद और फिटकरी पाउडर को मिलाकर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 December 2023 at 21:45 IST