अपडेटेड 2 November 2025 at 14:49 IST

Navel Oiling: नाभि में लगाएं ये 4 जादुई आयुर्वेदिक तेल, हार्मोनल संतुलन से लेकर पुराने दर्द से मिलेगा छुटकारा

Navel Oiling: आयुर्वेद में कई तेल को गुणों का भंडार माना जाता है। हमारे आसपास कुछ ऐसे तेल मौजूद हैं, जिन्हें नाभि में लगाने से अनगिनत फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि नाभि के लिए कौन का आयुर्वेदिक तेल बेस्ट माना जाता है।

Navel oiling benefits | Image: Shutterstock

Navel Oiling: मानव का शरीर कई अनगिनत अंगों से मिलकर बना है। नाभि एक ऐसा ही अंग है, जिसे डॉक्टर भी सही से देखभाल करने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि नाभि मानव शरीर का केंद्र होती है और जब मां के पेट में बच्चे होते हैं, वो नाभि के द्वारा ही सब कुछ ग्रहण करते हैं। एक मां भी छोटे बच्चे के नाभि में तेल डालती है ताकि बच्चे को कोई दिक्कत न हो।
आज के समय में बहुत कम लोग ही नाभि में तेल डालते हैं, लेकिन अगर कोई इसका फायदा जान जाए तो यकीनन तेल डालना शुरू कर सकता है। जी हां, आयुर्वेद और मिथक के अनुसार अगर कोई नाभि में तेल डालता है, तो नर्वस सिस्टम से लेकर हार्मोनल संतुलन और पुराने दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आप भी नाभि और अपनी सेहत को लेकर सचेत करते हैं, तो इन 4 जादुई तेल को नाभि में डाल सकते हैं। कुछ ही दिनों में इसका असर आपको दिखाई देगा।

बादाम का तेल

आयुर्वेद में बादाम तेल को एक महत्वपूर्ण तेल माना जाता है। कहा जाता है कि नाभि में बादाम का तेल डालने से कई फायदे मिलते हैं। माना जाता है कि बादाम का तेल त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करता है। बादाम तेल में मौजूद विटामिन ई शरीर के लिए अच्छा स्त्रोत है। इसे स्किन के लिए भी सही माना जाता है।

नीम का तेल

प्राचीन काल से नीम को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता रहा है। इसे नाभि में डालने से कई फायदे मिलते हैं। नीम तेल में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो नाभि के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छा स्त्रोत है। इसलिए कई लोग नाभि में नीम का तेल डालते भी है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल एक नहीं, बल्कि कई तरह से स्किन केयर से लेकर हेयर केयर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई लोग इस तेल को नाभि में डालते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम भी होती है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल को कई आयुर्वेदिक उपचारों के लिए बेस्ट तेल माना जाता है। जी हां, कहा जाता है कि इसके इस्तेमाल से पेट की दिक्कतों को दूर करने से लेकर वजन कम और कमर के दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि कई लोगों का मानना है कि नाभि में तेल डालने से हार्मोनल संतुलन से लेकर पुराने दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें: Winter Diet: सर्दियों में रहना है सेहतमंद..आज से ही डाइट में शामिल कर लीजिए ये 5 चीजें, शरीर को मिलेंगे बड़े फायदे
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 2 November 2025 at 14:47 IST