अपडेटेड 21 December 2024 at 18:03 IST

रात में लगती है ज्यादा ठंड? तो अपनी डाइट में जोड़ें यह मसाला, दूर भागेगी सर्दी

यदि सर्दियों के मौसम में अजवाइन का सेवन किया जाए तो न केवल शरीर के तापमान को बढ़ाया जा सकता है बल्कि कपकपाहट भी दूर हो सकती है।

winter tips | Image: Unsplash

ठंड में अक्सर रात के वक्त कुछ लोगों का शरीर कपकपाता रहता है। ऐसा तब होता है जब शरीर का तापमान बेहद कम हो जाता है। ऐसे में हाथ पैर ठंडे हो जाते हैं और शरीर कांपने लगता है। बता दें कि रसोई में मौजूद एक मसाला आपकी समस्या को दूर कर सकता है। हम बात कर रहे हैं अजवाइन की। अजवाइन की तासीर बेहद ही गर्म होती है। ऐसे में यदि सर्दियों के मौसम में अजवाइन का सेवन किया जाए तो न केवल शरीर के तापमान को बढ़ाया जा सकता है बल्कि कपकपाहट भी दूर हो सकती है। ऐसे में इसके फायदे के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अजवाइन कैसे फायदेमंद है। पढ़ते हैं आगे...

अजवाइन के फायदे

  • बता दें कि अजवाइन न केवल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रख सकता है बल्कि विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में उपयोगी है। अजवाइन के सेवन से न केवल शरीर को गर्म रखा जा सकता है बल्कि शरीर के तापमान को भी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • यदि अजवाइन के का सेवन किया जाए तो इससे सर्दी खांसी से भी राहत मिल सकती है। जिन लोगों को गैस ज्यादा बनती है वे अजवाइन को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।
  • अजवाइन के सेवन से गले की खराश और कफ दोनों को दूर किया जा सकता है।

कैसे करें अजवाइन का सेवन

  • आप अजवाइन का सेवन उसके पानी के रूप में कर सकते हैं। ऐसे में आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन उबालें और जब वह पानी आधा गिलास रह जाए तो उसको छानकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
  • आप चाहें तो अजवाइन को भून लें और फिर उसका पाउडर तैयार कर लें। अब उसमें हींग और काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें। ऊपर से गर्म पानी पी जाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सर्दियों में अजवाइन उपयोगी है। लेकिन इसकी तासीर गर्म है। ऐसे में ज्यादा सेवन करने से बचें। एक्सपर्ट से इसकी सीमित मात्रा की जानकारी ले लें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 December 2024 at 18:03 IST