अपडेटेड 19 February 2024 at 17:41 IST

Gym Advice: कब और क्यों नहीं जाना चाहिए जिम? जानें वजह नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Gym जाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए जिम जाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में इसके बारे में जान लें।

कब और क्यों नहीं जाना चाहिए जिम | Image: Freepik

Best Time For Gym Advice: आज के समय में जिम करना बेहद आम बात हो गई है। हर कोई हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग जिम का सहारा लेने लगे हैं। वहीं शहरों में इसका क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। खासकर जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं वह जिम की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं जिम जाने की सही स्थिति और उम्र होती है। ऐसे में इसका ख्याल न रखने वाले लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

दरअसल, पिछले कुछ समय में लोगों में Gym का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। मोटापा कम करना हो या फिर बॉडी बनानी हो हर कोई जिम जाने लगे हैं। इनमें कुछ प्रेग्नेंट महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। ऐसे में इनका जिम करना इनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को जिम नहीं करना चाहिए और इसके क्या नुकसान है।

कब नहीं जाना चाहिए Gym

हेल्दी और फिट रहने के लिए जिम सुबह के समय करना काफी अच्छा माना जाता है। यह शरीर से आलस को दूर करता है, लेकिन ध्यान रहे कि खाना खाने के तुरंत बाद जिम नहीं करना चाहिए।

किन लोगों को जिम जाने से बचना चाहिए?

रुक जाता है शारीरिक विकास
बड़ों को देखकर आजकल कम उम्र के बच्चों में भी जिम जाने की उत्सुकता देखने को मिलती है, लेकिन कम उम्र में जिम जाने से हड्डियां, मांसपेशियां और नसें कमजोर हो सकीत है। साथ ही बच्चों का शारीरिक विकास भी रुक जाता है। ऐसे में अगर किसी की उम्र 15 से 20 साल की है, तो इन्हें जिम जाने से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में जिम जाने की न करें गलती
आजकल महिलाएं भी जिम में खूब पसीना बहा रही हैं, लेकिन अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या पीरियड्स चल रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें जिम जाने से बचना चाहिए। ऐसा करना उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

डिलीवरी के तुरंत बाद न जाएं जिम
अगर किसी महिला की डिलीवरी हुई है, तो उन्हें करीब 5 महीने तक जिम जाने से बचना चाहिए। ऐसै करना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें… Jaya Ekadashi 2024: कल रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

इस उम्र में न करें जिम
अगर आपकी उम्र 50 से अधिक है, तो जिम में वर्कआउट करने से बचना चाहिए। इससे आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन समस्याओं में नहीं करना चाहिए जिम
अगर आपकी कमर या पैर में किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में भी जिम जाने से बचना चाहिए। इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। 

यह भी पढ़ें… Fruits: सुबह खाली पेट इन फलों का करें सेवन, होंगे कई चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 17:31 IST