अपडेटेड 28 June 2024 at 13:12 IST

Breast Cancer Symptoms: ये रिश्ता क्या कहलाता है की 'अक्षरा' को ब्रेस्ट कैंसर, जानें बीमारी के लक्षण

Hina khan Breast Cancer: एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है। ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं, इसके बारे में पता होना जरूरी है।

एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर | Image: Screengrab

हाल ही में पता चला है कि हिना खान (Hina Khan Breast Cancer) को बेस्ट कैंसर है। यह रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान बनाने वाली हिना इतनी बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं, ये उनके फैंस के लिए बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात है। जहां वह अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देत हैं वहीं उनकी डाइट भी संतुलित होती है। इसके बावजूद भी वह इतनी बड़ी बीमारी का शिकार हो गई। ऐसे में घरेलू महिलाओं को सतर्क होने की जरूरत है। महिलाओं को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा यह आर्टिकल इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast Cancer symptoms) क्या हैं और आप कैसे इसकी पहचान कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast Cancer symptoms in Hindi)

  1. यदि किसी महिला को बेस्ट कैंसर है तो वह अपने स्तन में एक गांठ महसूस कर सकती हैं। हालांकि वह गांठ दर्द रहित होती है यानि उस गांठ में दर्द नहीं होता है।
  2. ब्रेस्ट कैंसर होने पर महिलाओं को निप्पल से खून जैसा तरल पदार्थ निकलता हुआ महसूस हो सकता है।
  3. ब्रेस्ट कैंसर की समस्या होने पर महिलाएं स्तन के आकार में परिवर्तन महसूस कर सकती हैं।
  4. जब महिलाओं को स्तन कैंसर होता है तो शुरुआती लक्षण के रूप में अंडरआर्म्स में गांठ या सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल के रंगों में भी बदलाव आ सकता है यानी निप्पल लाल रंग के नजर आ सकते हैं।

नोट -  जब किसी महिला को इस प्रकार के लक्षण नजर आएं तो ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह संकेत ब्रेस्ट कैंसर के होने की तरफ इशारा कर सकते हैं। वहीं अगर समय पर डॉक्टर से जांच नहीं करवाई तो ये समस्या आखिरी स्टेज पर भी पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें - Names of Goddess Lakshmi: लक्ष्मी जी के नाम पर बेटी के नाम क्या रखें?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 13:06 IST