Diabetes: डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज है 'आक' का पौधा, रात भर में कंट्रोल होगा शुगर लेवल, जानें कैसे

मदार का पौधा बहुत ही विषैला होता है, लेकिन साथ ही ये कई सारी बीमारियों को खत्म करने का काम भी करता है। इन्हीं में एक डायबिटीज भी है। जानें कैसे ये शुगर को कंट्रोल करता है। 

Diabetes Control With Madar Leaves | Image: self

Diabetes Control With Madar Leaves: आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है जो कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज का काम करते हैं। ऐसा ही एक पौधा आक यानी मदार का है। वैसे तो इसे पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। इसके इस्तेमाल से रातभर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....

  • कैसे करें आक के पौधे का इस्तेमाल?
  • डायबिटीज के अलावा इन बीमारियों में आता है काम

कैसे करें आक के पौधे का इस्तेमाल?

  • आक यानी मदार के पौधे का डायबिटीज के लिए इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप इसकी कुछ पत्तियां लें।
  • अब इन पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और इसके ऊपर मौजूद हल्की-हल्की लकड़ियों को हटा दें।
  • अब आक के पत्तों के चिकने वाले हिस्से को अपने पैरों के तलवों पर लगाएं।
  • ध्यान रखें कि आप का पत्ता आपके तलवों पर टिका हुआ होना चाहिए। इसलिए इन पत्तों को तलवे पर अच्छे से बांधे।
  • रातभर इन पत्तों को पैरों पर बंधा हुआ रहने दीजिए। सुबह इन पत्तों को पैरों के तलवों से निकाल लें।
  • इस प्रक्रिया को करीब 20 दिनों तक आजमानें से शुगर की समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।

डायबिटीज के अलावा इन बीमारियों में आता है काम

  • अस्थमा रोगियों के लिए मदार का फूल बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके फूलों को सूखा कर नियमित रूप से इसका सेवन करने से अस्थमा और फेफड़ों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  • आक के पत्तों का इस्तेमाल बवासीर के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आक की कुछ पत्तियों और डण्ठल को पानी में भिगो दें। कुछ घंटों बाद इस पानी को पिएं। ऐसा करने से बवासीर की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
  • स्किन में रूखापन और खुलजी की समस्या से भी आक का पौधा आपको छुटकारा दिला सकता है। खुजली से छुटकारा पाने के लिए इसकी जड़ों को जला लें। इस राख को सरसो के तेल में मिलाकर खुजली वाले स्थान पर लगाएं। इससे खुजली की परेशानी दूर हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें... Climbing Stairs Issue: क्या 2-4 सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही फूलने लगती हैं आपकी सांसें? कहीं आपको....
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Hair Fall: बारिश के दिनों में हेयर फॉल हो गया है आउट ऑफ कंट्रोल, ये है कारण, जानें कैसे करें देखभाल? 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 August 2023 at 15:21 IST