अपडेटेड 18 August 2024 at 16:30 IST

Fatty Liver: शरीर में दिखाई देने ये 7 लक्षण, तो हो जाएं सावधान; फैटी लिवर की तरफ करते हैं इशारा

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह लीवर को डैमेज कर सकता है। ऐसे में इसके कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे जान लें।

फैटी लिवर के लक्षण | Image: freepik

Fatty Liver Symptoms: हमारे शरीर का एक-एक अंग बेहद महत्वपूर्ण होता है। हर एक ऑर्गेन का अपना-अपना काम होता है। इसी में से एक लिवर भी है, जिसका काम ब्लड को साफ करने का होता है। हालांकि कई बार लोग फैटी लिवर का शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। वहीं अगर इसका समय रहते इलाज ना किया जाए, तो जल्द ही लिवर डैमेज हो जाता है। ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकर समय रहते इसका इलाज कराकर लिवर को बचाया जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

दरअसल, फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है, जिसके जल्दी कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि अगर शुरुआती चरण में जब लीवर में फैट जमा होता है, तो इससे शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जिसको पहचानकर इस बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है और पूरी तरह से ठीक भी किया जा सकता है। आइए उन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

क्यों होता है फैटी लिवर?

फैटी लिवर के लक्षणों के बारे में जानने से पहले हम यह जानते हैं कि यह क्यों होता है। दरअसल, अगर कोई व्यक्ति ज्यादा शराब पीता है या बहुत ही ज्यादा तला भुना खाता है, तो शरीर में कुछ कैलोरी को फैट में चेंज कर देता है, जो कैलोरी से निपटता है। यह फैट फिर लिवर सेल्स में जमा हो जाती है, जो फैटी लिवर का कारण बनता है। आइए अब जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं?

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण

सूजन आना
फैटी लिवीर होने पर लिवर पर फैट जमा हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे लिवर के आस-पास सूजन आती है।

एनर्जी की कमी
फैटी लिवर की बीमारी होने पर शरीर में सही से ताकत नहीं मिलती है, इससे व्यक्ति थका-थका सा महसूस करता है।

फोकस न कर पाना
फैटी लिवर होने पर व्यक्ति किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पाता है और इसके साथ ही व्यक्ति को कमजोरी भी महसूस होती है।

वजन कम होना
कई लोगों में फैटी लिवर की बीमारी होने पर वेट लॉस होने लगता है। अगर आपका भी वजन अचानक से कम होने लगा है, तो आपको एक बार लिवर की जांच जरूर करानी चाहिए।

कब्ज की समस्या
अगर कोई व्यक्ति फैटी लिवर की बीमारी से ग्रसित है, तो उसमें अक्सर ही कब्ज की समस्या रहती है।

दिमाग पर असर
फैटी लिवर की बीमारी का दिमाग पर भी असर पड़ता है।

खुजली होना
इस बीमारी के होने पर शरीर में बाइल सॉल्ट्स बढ़ने लगते हैं, जिससे चेहरे पर खुजली हो सकती है और परेशानी बढ़ने लगती है। 

यह भी पढ़ें… ब्लैकहेड्स से पीछा छुड़ाने के लिए करनी पड़ती है मशक्कत? आसानी से दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 18 August 2024 at 16:30 IST