अपडेटेड 27 July 2024 at 19:21 IST
Curd: दही के साथ इन 6 चीजों का सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, भूलकर भी साथ में खाने की न करें गलती
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दही (Curd) के साथ कुछ चीजों को खाने से बचने चाहिए, क्योंकि इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।
Dahi Ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye: सर्दी हो या फिर गर्मी हर मौसम में लोगों को दही खाना बेहद पसंद होता है। हो भी क्यों न स्वाद से लेकर सेहत तक का खजाना इसमें जो छिपा हुआ है। दही के फायदो का जिक्र आयुर्वेद में भी पाया जाता है, लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सेहत के लिए इतना फायदेमंद दही के साथ कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए नहीं तो यह सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दही में कौन-कौन से गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही दही में काफी अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन इतने पोषक तत्वों से भरपूर दही को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें दही का सेवन
दही और दूध
अक्सर घर में बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दही और दूध को साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दोनों को साथ में खाने से दस्त, एसिडिटी ब्लोटिंग और गैस जैसी पाचन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए दोनों को भूलकर भी साथ में खाने की गलती न करें।
दही और मछली
दही और मछली को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में खाने से अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां होने लगती है।
पराठे के साथ
अक्सर लोग आलू के पराठे, पराठे और पूरी जैसी ऑयली चीजों के साथ दही खाना पसंद करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑयली चीजों के साथ दही का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे डाइजेशन प्रोसेस स्लो होता है जिसकी वजह से आपको पूरे दिन सुस्ती की समस्या परेशान करती रहेगी।
केला और दही
कई बार देखा जाता है कि जिम जाने वाले लोग दही के साथ केला खाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कभी भी दही के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
खजूर और दही
खजूर और दही को भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इनका सेवन में करने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में खजूर खाने के 2 से 3 घंटे के बाद ही दही का सेवन करें।
खट्टे फलों के साथ दही
खट्टे फलों के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, खट्टे फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं, जो दही के साथ आने पर डाइजेशन में रूकावट पैदा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 19:21 IST