अपडेटेड 14 February 2026 at 23:39 IST

Vitamin-D Deficiency: नहीं खाते नॉन-वेज? इन 5 फूड्स को खाने से शरीर को मिलेगा विटामिन-डी

Healthy Diet Tips: अगर आप नॉन-वेज नहीं खाते, तो बताए गए इन 5 शाकाहारी फूड्स को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। जो आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना देंगे।

विटामिन-डी की कमी के लक्षण और डाइट | Image: Freepik

Vitamin D Rich Food Items In Hindi: विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्युनिटी बढ़ाने, मांसपेशियों को ताकत देने और मूड को बेहतर रखने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल, कम धूप में रहना और गलत खानपान की वजह से विटामिन-डी की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है।

अक्सर लोगों को लगता है कि विटामिन-डी सिर्फ नॉन-वेज खाने से ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो भी कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनसे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन-डी मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं 5 ऐसे शाकाहारी फूड्स, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप विटामिन-डी की कमी को दूर कर सकते हैं।

मशरूम

मशरूम विटामिन-डी का बेहतरीन शाकाहारी स्रोत है। खासतौर पर धूप में सुखाए गए मशरूम में विटामिन-डी की मात्रा ज्यादा होती है। आप इसे सब्जी, सूप, सलाद या सैंडविच में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्युनिटी बढ़ती है।

दूध और दही

आजकल बाजार में फोर्टिफाइड दूध और दही आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें विटामिन-डी मिलाया जाता है। रोज एक गिलास दूध या एक कटोरी दही खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। यह हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है।

सोया मिल्क और प्लांट मिल्क

जो लोग दूध नहीं पीते, उनके लिए सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओट मिल्क अच्छे ऑप्शन हैं। ये विटामिन-डी से फोर्टिफाइड होते हैं और शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। यह लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

पनीर और चीज

पनीर और चीज में भी थोड़ी मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। इन्हें संतुलित मात्रा में खाने से शरीर को फायदा मिलता है। इसके सेवन से मांसपेशियों को ताकत और एनर्जी मिलती है।

धूप में सुखाए गए अनाज और दालें

कुछ अनाज और दालें अगर धूप में सुखाई जाएं, तो उनमें विटामिन-डी की मात्रा बढ़ सकती है। इन्हें रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।  यह पोषण देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर करने में सहायता करती है।

अन्य टिप्स

शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए धूप है सबसे बड़ा स्रोत होता है। खाने के साथ-साथ रोजाना 15-20 मिनट की धूप लेना भी बेहद जरूरी है। सुबह की हल्की धूप शरीर में प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी बनाने में मदद करती है।

विटामिन-डी की कमी के लक्षण क्या है?

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हड्डियों में दर्द, जल्दी थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ना और मूड भी खराब रह सकता है। अगर आपको शरीर में ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं या अगर ये लक्षण लंबे समय तक रहें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सही डाइट रखेगी आपको फिट

अगर आप नॉन-वेज नहीं खाते, तो बताए गए इन 5 शाकाहारी फूड्स को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं और नियमित धूप शरीर को लगवा सकते हैं। इससे विटामिन-डी की कमी दूर होगी और शरीर स्वस्थ व मजबूत बना रहेगा।

यह जरूर पढ़ें:  Khajoor Khane Ka Tarika: ज्यादा खजूर खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 23:39 IST