अपडेटेड 11 July 2025 at 07:16 IST

Happy Sawan 2025: सावन का महीना आज से शुरू, इस खास मौके पर अपनों के भेजें ये संदेश

Happy Sawan Wishes 2025: आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में यदि आप अपनों को कुछ खास संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए कोट्स आपके काम आ सकते हैं।

Happy Sawan 2025: सावन का महीना आज से शुरू, इस खास मौके पर अपनों के भेजें ये संदेश | Image: Shutterstock

Happy Sawan Wishes 2025: आज से सावन का खास और पावन महीना शुरू हो रहा है। इस साल इस दिन का शुरुआत 11 जुलाई से हुई है। ये महीना भोलेनाथ को समर्पित है। मान्यता है कि भगवान शिव सारे दुख, कष्ट, रोग दूर करते हैं... ऐसे में लोग सावन में महादेव की पूजा अराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करते हैं। ऐसे में यदि आप अपनों को कुछ संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां दिए कोट्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस  लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनों को कौन-से खास संदेश भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

सावन पर संदेश (Sawan 2025 Quotes)

1 - एक पुष्प

एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

कर दे सबका उद्धार।

सावन की आपको शुभकामनाएं।

2 - मंदिर की घंटी, आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

जिंदगी में आए खुशियों की बहार

मुबारक हो आपको सावन का त्योहार।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

3 - सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं

अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं

शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

4 - करता करे न कर सके

शिव करे सो होय

तीन लोक नौ खंड में

महाकाल से बड़ा न कोई।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

5 - समय की चाल है

शिव अपने भक्तों की ढाल है

पल में बदल दे जो सृष्टि को

वो महाकाल है

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

6 - भोले आएं आपके द्वार

भर दें जीवन में खुशियों की बहार

न रहे जीवन में कोई दुख

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

7 - कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं

वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं

आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

8 - घंटों की आवाज में गूंज उठा है भोले का नाम,

सावन हर बार शिव के चरणों में रहता है सुखधाम।

भोले की भक्ति से मिलता है सच्चा सुकून,

दिल में बसाओ उन्हें, छोड़ दो हर फितूर।

ये भी पढ़ें - इस मूलांक की लड़कियां पति के लिए साबित होती हैं लकी,चमका देती हैं किस्मत

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 07:16 IST