अपडेटेड 20 July 2024 at 09:26 IST

Hair Care Tips: क्या आप भी रोज लगाते हैं बालों में तेल? हो जाएं सावधान

Hair Care Tips: क्या आप भी अपने बालों में रोज तेल लगाते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाएं क्योंकि इससे कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में…

क्या आप भी रोज लगाते हैं बालों में तेल? हो जाएं सावधान | Image: Freepik

Hair Care Tips in hindi: बता दें कि जिस तरह शरीर के लिए खाना जरूरी है उसी तरह बालों के लिए तेल जरूरी है। तेल से मसाज करने पर न केवल बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि रोज-रोज तेल लगाया जाए तो इससे समस्याएं दूर नहीं बल्कि उत्पन्न होने लगती हैं। 

जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि रोज-रोज बालों में तेल लगाया जाए तो इससे कौन सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे… 

रोज तेल लगाने से क्या प्रॉब्लम होती हैं?

  • यदि व्यक्ति रोज तेल लगाता है तो इससे वह जल्दी धूल-मिट्टी के संपर्क में आने लगता है साथ ही जड़ों में गंदगी जमा होने लगती है। रोज तेल लगाने से जड़ों में इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। 
  • यदि रोज ऑयलिंग की जाए तो इससे बाल झड़ने का भी खतरा बढ़ जाता है। यदि व्यक्ति ऊपर से नीचे की तरफ तेल लगाता है तो इससे बाल भारी होने लगते हैं और वह जल्दी टूट सकते हैं। 
  • रोज तेल लगाने से व्यक्ति को फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया रोज तेल लगाने से जड़ों में गंदगी जमने लगती है इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। 
  • यदि रोज ऑयलिंग की जाए तो व्यक्ति को डैंड्रफ की भी समस्या हो सकती है। हालांकि इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि वह डैंड्रफ है या फंगल। शुरुआत में फंगल भी डैंड्रफ की तरह ही पैदा होता है। ऐसे में लंबे समय तक और ज्यादा ऑयलिंग करने से व्यक्ति को बचाना चाहिए। 

नोट - यहां दिए गए पॉइंट्स बताते हैं कि यदि देर तक ऑयलिंग की जाए तो इससे जड़ों को परेशानी हो सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि रूखे और सूखे बालों के लिए ऑयलिंग जरूरी है। ऐसे में बालों में तेल लगाना ना भूलें।

ये भी पढ़ें - गहरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये काम, अगली सुबह दमकेगा आपका चेहरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 08:07 IST