अपडेटेड 21 December 2025 at 12:24 IST

Gud Til Revdi Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं गुड़ और तिल से बनी रेवड़ी, इस तरीके से बनाएं तो खाने में आएगा जबरदस्त स्वाद

Jaggery Seasame Recipe: सर्दियों में सेहत और स्वाद का जबरदस्त कॉम्बो है गुड़-तिल की रेवड़ी। जानें घर पर रेवड़ी बनाने की आसान विधि जो दे स्वाद भी और सेहत भी।

गुड़ तिल रेवड़ी बनाने की विधि | Image: Freepik

Jaggery And Seasame Rewari Recipe At Home: सर्दियों का मौसम आते ही तिल और गुड़ से बनी चीजों की याद अपने आप आ जाती है। इन्हीं में से एक है रेवड़ी, जो खाने में कुरकुरी, मीठी और बेहद स्वादिष्ट होती है। बाजार की रेवड़ी में मिलावट का डर रहता है, इसलिए क्यों न इस बार घर पर ही शुद्ध और टेस्टी गुड़-तिल की रेवड़ी बनाई जाए। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और घरेलू विधि।

गुड़-तिल की रेवड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सफेद तिल 
  • 1 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • आधा कप मूंगफली (भुनी और छीली हुई)
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

गुड़-तिल की रेवड़ी बनाने की आसान विधि

  • स्टेप 1: तिल और मूंगफली भून लें

एक कड़ाही में तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब मूंगफली भी हल्की कुरकुरी होने तक भून लें। ध्यान रखें, तिल ज्यादा जलने न पाएं।

  • स्टेप 2: गुड़ की चाशनी बनाएं

एक पैन में घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं और लगातार चलाते रहें। जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और हल्का गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें।

  • स्टेप 3: सारी चीजें मिलाएं

अब गुड़ की चाशनी में भुने हुए तिल, मूंगफली और इलायची पाउडर डालें। अगर चाहें तो कुरकुरापन बढ़ाने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। सब कुछ अच्छे से मिक्स कर लें।

  • स्टेप 4: रेवड़ी का आकार दें

अब मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, ताकि हाथ न जले। हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और छोटे-छोटे टुकड़े लेकर गोल या चपटे आकार की रेवड़ी बना लें। इन्हें घी लगी थाली या बटर पेपर पर रख दें।

  • स्टेप 5: ठंडा होने दें

रेवड़ी को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडी होते ही ये कुरकुरी और स्वाद से भरपूर हो जाएंगी।

परफेक्ट रेवड़ी बनाने के आसान टिप्स

 

  • गुड़ ज्यादा पकाने से रेवड़ी कड़वी हो सकती है।
  • तिल हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें।
  • रेवड़ी बनाते समय हाथों में घी जरूर लगाएं।

गुड़-तिल की रेवड़ी खाने के फायदे क्या हैं?

  • सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है। 
  • इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। 
  • जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होती है। 
  • एनर्जी का बेहतरीन सोर्स होता है।

घर पर बनी गुड़-तिल की रेवड़ी न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। 

यह जरूर पढ़ें: Makai Chilla Recipe: 5 मिनट में बन जाएगा मकई का चीला, खाने में स्वाद और सेहत का भी रखेगा ख्याल, नोट कर लें झटपट रेसिपी
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 12:24 IST