अपडेटेड 16 November 2023 at 14:41 IST

Gud Ki Kheer Recipe: छठ पूजा पर खरना के लिए बनानी है गुड़ की खीर? फौरन नोट कर लें ये आसान रेसिपी

Gud Kheer Recipe for Chhath Puja 2023 : छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के मौके पर गुड़ की खीर बनाने के लिए आप इस आसान रेसिपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुड़ की खीर (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Gud Kheer Recipe for Chhath Puja 2023 : देशभर में 17 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसका समापन चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है। वैसे तो ये त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस पर्व की अलग ही धूम देखने को मिलती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • छठ पूजा की तैयारी
  • खरना के लिए बनती है गुड़ की खीर
  • यहां जानिए आसान रेसिपी

छठ पर्व के पहले दिन जिस तरह से नहाय-खाय होता है। उसी तरह से दूसरे दिन खरना होता है। इन दिन छठ व्रतधारी पूरे दिन निर्जला उपवास करके शाम को गुड़ की खीर यानी 'रसियाव' बनाते हैं। रसियाव छठी मईया को प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है। अगर आप भी इसे बनाने की रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए हम बताते हैं आपको खरना के लिए गुड़ की खीर 'रसियाव' बनाने की आसान रेसिपी के बारे में। 

रसियाव बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • व्रत वाले चावल : आधा कप 
  • गुड़ : 150 ग्राम
  • बारीक कटा हुआ बादाम : 2 चम्मच
  • बारीक कटा हुआ काजू : 2 चम्मच 
  • बारीक कटा हुआ किशमिश : 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर : 1 चम्मच
  • दूध : 1 लीटर

विधि

  • गुड़ की खीर यानी रसियाव बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को बारीक-बारीक तोड़ लें। 
  • इसके बाद व्रत वाले चावल को धो लों और फिर इसे 2 घंटे तक भिगोकर रख दें।
  • अब गैस पर कोई बड़ा बर्तन रखें और उसमें दूध डालकर उबाल लें। 
  • जब दूध उबल जाएं तो इसमें भिगोए हुए चावल डाल दें।
  • अब धीमी आंच पर खीर को पकाने के लिए धीरे-धीरे चलाते रहें। 
  • अब एक अन्य गैस पर एक बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें और बारीक तोड़ा हुआ गुड़ इसमें मिला दें। 
  • जब ये पानी में अच्छी तरह से मिल जाए तो गैस को बंद कर दें। 
  • दूसरी तरफ जब खीर में डला चावल अच्छी तरह से पक जाए तो गैस को बंद कर दें।
  • अब इस खीर में सबसे पहले बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
  • इसके बाद आखिर में गुड़ का पानी छानकर खीर में मिला दें। 
  • इसके बाद गुड़ की खीर यानी रसियाव तैयार हो जाएगा।
  • अब आप इसे प्रसाद के तौर पर छठी मैया को अर्पित कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Chhath Puja: छठ पूजा के दौरान ना करें ये गलतियां, वरना उलटा हो सकता है व्रत का असर!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 November 2023 at 14:39 IST