Jaggery Sharbat Recipe: लू और थकान को कहें बाय-बाय, केवल 5 मिनट में तैयार करें यह हेल्दी देसी एनर्जी ड्रिंक

Jaggery Sharbat Recipe: भीषण गर्मियों में अक्सर लू लग जाती है, जिससे थकान हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए सिर्फ पांच मिनट में गुड़ से हेल्दी देसी एनर्जी ड्रिंक बनाकर पिया जा सकता है, जो कि काफी फायदेमंदज साबित होती है।

Jaggery Sharbat Recipe | Image: freepik

Jaggery Sharbat Recipe: तपती हुई धूप और बढ़ते तापमान के बीच बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले मिलावटी सॉफ्ट ड्रिंक्स न पीने के बजाय नेचुरल चीजों से बनी हुई शरबात ही फायदेमंद साबित होते हैं। ये सेहत के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं, नेचुरल ड्रिंक में गुड़ का शरबत एक ऐसा ही समय के साथ परखा हुआ देसी ड्रिंक है। ये सिर्फ शरीर को ही नहीं ठंड़ा रखता है, बल्कि इसमें आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व लू लगने से बचाते हैं। यह ड्रिंक उस लोगों के लिए बेहतरीन है, जो मीठे के शौकीन हैं लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस ड्रिंक को कैसे तैयार करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।

गुड़ का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

घर पर यह स्वादिष्ट गुड़ के शरबत बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती हैं, उस लिस्ट में सबसे पहले 3 से 4 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ गुड़, 1 गिलास एकदम ठंडा पानी, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी काला नमक, एक चौथाई चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, ताजे पुदीने के पत्ते और जरूरत के अनुसार बर्फ के टुकड़ों की शामिल हैं।

गुड़ को घोलने का तरीका

रेसिपी की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे जैसे बर्तन में पानी लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें। गुड़ को पानी में अच्छी तरह घुलने के लिए कम से कम 5 से 10 मिनट का समय दें। इससे गुड़ का नेचुरल फ्लेवर पानी में अच्छी तर घुल जाता है।

अशुद्धियां या बारीक कण को निकाल दें

जब गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए, तो एक बारीक छलनी की मदद से इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में छान लें। ऐसा करने से गुड़ में मौजूद किसी भी तरह की अशुद्धियां या बारीक कण निकल जाते हैं और आपको एक साफ शरबत मिल जाता है।

मसालों का सटीक तरह से मिलाएं

अब इस छने हुए गुड़ के पानी में नींबू का रस, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें। नींबू की खटास और काले नमक का स्वाद गुड़ की मिठास को बैलेंस करने का काम करता है, जिससे शरबत का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

ताजगी का खास तड़का

अगर आप शरबत में और भी ज्यादा ताजगी चाहते हैं, तो इसमें पुदीने के पत्तों को हाथों से हल्का मसलकर डाल दें। पुदीने की खुशबू और गुड़ से बनी हुई ये ड्रिंक, एक अलग ही लेवल का तैयार होता है।

परोसने का तरीका

लास्ट में एक सर्विंग गिलास लें और उसमें अपनी पसंद के अनुसार बर्फ के टुकड़े डालें। तैयार किए गए मिश्रण को गिलास में पलटें और ठंडा-ठंडा परोसें। यह शरबत सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता है, बल्कि आपको दिन भर के फुर्तीला भी बनाकर रखता है। 

यह भी पढ़ें: Disha Vakani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 14:54 IST