अपडेटेड 4 April 2023 at 21:06 IST
सरकार हिमालय, गंगा में 2 मेगा टूरिज्म प्रोजेक्ट शुरू करने का बना रही प्लान: जी किशन रेड्डी
Union Tourism Minister जी. किशन रेड्डी ने कहा कि सरकार इस साल हिमालय और गंगा में दो ‘मेगा एडवेंचर टूरिज्म ट्रेल्स’ शुरू करने की योजना बना रही है।
2 Mega Tourism Projects in Himalaya: केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि सरकार इस साल हिमालय और गंगा में दो ‘मेगा एडवेंचर टूरिज्म ट्रेल्स’ शुरू करने की योजना बना रही है।
रेड्डी ने ‘जी-20 पर्यटन कार्य समूह’ की बैठक में एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ये योजनाएं इस साल शुरू होने की उम्मीद हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय 2023 में दो योजनाओं- गंगा और उत्तर पश्चिमी हिमालयी ट्रेल्स- के विकास के लिए राज्यों और उद्योगों के साथ काम करेगा।’’
इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार इन दो परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है, लेकिन भविष्य में अन्य योजनाएं भी शुरू होंगी।
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 4 April 2023 at 20:54 IST