अपडेटेड 29 October 2023 at 13:55 IST

Beauty Sleep: चाहिए एक्ट्रेस जैसी ग्लोइंग स्किन? तो इतने घंटे की लें ब्यूटी स्लीप, बढ़ेगा चेहरे का निखार

Tips of Glowing Skin: न सिर्फ आपके शरीर और दिमाग को शांत और रिलैक्स करने का काम करती है, बल्कि अच्छी नींद लेने से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे

Kitne Ghante Sone Se Khoobsurati Badhti Hai image- shutterstock | Image: self

Kitne Ghante Sone Se Khoobsurati Badhti Hai: स्टूडेंट हो या फिर वर्किंग आजकल की हेक्टिक लाइफस्टाइल और लगातार काम करने की वजह से हर कोई मेंटल प्रेशर से गुजर रहा है, जिसकी वजह से लोग अच्छी और पूरी नींद भी नहीं लेते हैं। जिसका सीधा असर आपकी हेल्थ और ब्यूटी पर पड़ता है। अगर आप भी एस्ट्रेसेज जैसा निखार चाहती हैं, तो आपको उनकी तरह ब्यूटी स्लीप लेना होगा। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि कितने घंटे की नींद जरूरी होती है और ब्यूटी स्लीप के क्या-क्या फायदे हैं।  

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या होती है ब्यूटी स्लीप?
  • हेल्थ और ब्यूटी के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है?
  • ब्यूटी स्लीप के क्या-क्या फायदे हैं?

क्या होती है ब्यूटी स्लीप?

जब आप अच्छी और गहरी नींद सोते हैं, तो दिमाग रिलैक्स करता है और बॉडी खुद को रिपेयर करती है। इसमें स्किन रिपेयरिंग भी शामिल होती है। इसके लिए हर दिन समय पर सोना और समय पर जागना। साथ ही अच्छी और गहरी नींद सोना। ऐसी नींद लेने के बाद जब आप जागते हैं तो खुद को मेंटली और फिजिकली फ्रेश फील करते हैं और आपकी स्किन पर नयापन नजर आने लगता है। इसे ब्यूटी स्लीप का नाम दिया गया है। 

हेल्थ और ब्यूटी के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है?

आजकल की लाइफस्टाइल के चलते लोग ज्यादा से ज्यादा 4 या 5 घंटे की नींद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना न सिर्फ आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है बल्कि इसका असर आपकी खूबसूरती पर भी पड़ता है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्थ के साथ ब्यूटी भी चाहते हैं, तो आपको 7 से 8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। 

ब्यूटी स्लीप के क्या-क्या फायदे हैं?

  • ब्यूटी स्लिप लेने से स्किन को रिपेयर किया जा सकता है। इससे त्वचा पर नयापन नजर आने लगता है। यह स्किन पर निखार के लिए एक बेहतर प्रक्रिया है।
  • ब्यूटी स्लिप लेने से डार्क सर्कल्स की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 
  • अच्छी और पर्याप्त घंटे की नींद लेने से बढ़ती उम्र की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। आज के समय में कम उम्र में ही बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आना आम बात हो गई है, इसके पीछे खराब खान-पान और आदतों के साथ ही अच्छी और पूरी नींद ना लेना भी है। ऐसे में व्यक्ति को भरपूर मात्रा में नींद लेना चाहिए, जिससे कि बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को कम किया जा सके।
  • ब्यूटी स्लिप लेने से कील मुंहासे की समस्या से राहत मिल सकती है। यह चेहरे की डलनेस जैसी परेशानियों से भी राहत दिला सकती है।

यह भी पढ़ें... Arbi: इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए अरबी, हो सकती है किडनी और स्किन से जुड़ी परेशानियां

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Weight Loss: बिना पसीना बहाए 1 महीने में घटाना चाहते हैं 10 किलो तक वजन, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 October 2023 at 13:55 IST