अपडेटेड 15 June 2023 at 14:45 IST
Garlic Health Tips: क्या आप भी गर्मियों में खाते हैं लहसुन, जान लें इसके फायदे और नुकसान
अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसे गर्मी में खाना फायदेमंद होगा या फिर नुकसानदायक साबित होगा।
Garlic In Summer: हर घर के किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें औषधियों गुणों का खजाना छुपा होता है। ऐसा ही एक मसाला लहसुन है जो लगभग हर डिश में अपनी खुशबू का जादू बिखेरता है और साथ ही साथ सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसे गर्मी में खाना फायदेमंद होगा या फिर नुकसानदायक साबित होगा। तो चलिए आज जानते हैं इस सवाल का क्या है जवाब।
औषधीय गुणों से भरपूर होता है लहसुन
वैसे तो लहसुन में प्रोटीन, वसा, कार्बोज, आयरन पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A,B,C एवं सल्फ्यूरिक एसिड भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई संक्रामक बीमारियां दूर हो सकती है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों के सीजन में इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए। अगर आप लिमिड में इसका इस्तेमाल करते हैं तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों में लहसुन खाने के फायदे
- गर्मी में लहसुन खाने से दांत के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं।
- लहसुन सांस से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में काफी मददगार हो सकती है।
- बता दें कि लहसुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती रहती हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में लहसुन का सेवन किए जाने पर कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है।
- लहसुन बॉडी को डिटॉक्स करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करती है।
यह भी पढ़ें... Healthy Heart: कैसे होता है हार्ट अटैक? लगातार बढ़ रहे हैं मामले, इन फलों के सेवन से दिल को बीमार होने से बचाएं
गर्मियों में लहसुन खाने के नुकसान
- गर्मियों में लहसुन का ज्यादा सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं।
- गर्मियों में लहसुन का सेवन करने से एलर्जी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।
- लहसुन प्राकृतिक रूप से बल्ड को पतला करता है। जिससे कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए खाने में लहसुन या कच्ची कलियां का भी अधिक सेवन न करें।
- लहसुन में पाया जाने वाला तत्व एलिसिन शरीर में विषाक्तता को बढ़ाता है। गर्मियों में इसके ज्यादा सेवन से लिवर पर बुरा असर हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 June 2023 at 14:44 IST