अपडेटेड 19 March 2026 at 14:44 IST
Induction Using Tips: गैस की किल्लत के डर से इंडक्शन चूल्हा का कर रहे इस्तेमाल? तो जान लें ये स्मार्ट उपाय वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें
Kitchen Safety Tips: अगर आप भी इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं तो इन 4 गलतियों से बचें, नहीं तो आपका बिजली बिल बढ़ सकता है, वहीं सुरक्षा का खतरा हो सकता। पढ़ें पूरी खबर।
Induction Safety Tips: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग इंडक्शन चूल्हों का रुख कर रहे हैं। जिससे इंडक्शन चूल्हों की मांग कई गुना बढ़ गई है। घर का किचन हो या होटल-ढाबा, अब लोग इंडक्शन को रखना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है साथ ही तेज पकाने की वजह से ये अब ट्रेंड बन चुका है। अगर आप भी इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियां करने से बचना होगा। क्योंकि इन गलतियों से न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ सकता है, बल्कि डिवाइस की उम्र कम हो सकती है और सुरक्षा का खतरा भी बढ़ सकता है। तो इन 4 गलतियों से जरूर बचें।
खाली इंडक्शन चालू न करें
बहुत से लोग पहले इंडक्शन ऑन कर देते हैं और फिर बर्तन रखते हैं। ये बड़ी गलती है। बिना बर्तन के चलने से कोइल ओवरहीट हो सकती है और डिवाइस खराब हो सकता है। हमेशा पहले बर्तन रखें, फिर स्विच ऑन करें। साथ ही बर्तन को इंडक्शन पर छपी रिंग के ठीक बीच में रखें, वरना खाना ठीक से नहीं पकेगा।
वेंटिलेशन का ध्यान रखना जरूर
इंडक्शन को हमेशा हवादार जगह पर रखें। अगर हवा का फ्लो सही नहीं होगा तो मशीन गर्म होकर बंद हो सकती है। इसके अंदर लगा फैन हीट बाहर निकालता है, इसलिए पीछे की वेंट को कभी ब्लॉक न करें। खराब वेंटिलेशन से डिवाइस की लाइफ 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
गीले हाथों से कभी न छुएं
गीले हाथों से इंडक्शन ऑपरेट करना बिजली का शॉक दे सकता है। ये सबसे बड़ी सेफ्टी मिस्टेक है। खाना पकाते वक्त हाथ अगर गीले हैं तो पहले पोछ लें या ड्राई कपड़ा यूज करें। बच्चों को भी ये बात समझाएं।
सही पावर सेटिंग का इस्तेमाल भी जरूरी
इंडक्शन में हर डिश के लिए अलग पावर लेवल होता है। हमेशा हाई पावर पर चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होती है और खाना भी जल सकता है। उबालने के लिए हाई, दूध गर्म करने के लिए मीडियम और सिमरिंग के लिए लो सेटिंग यूज करें। इससे बिल 20-25 प्रतिशत तक बच सकता है।
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इंडक्शन का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे और ये आपको सस्ता भी पड़ेगा। सही तरीके से यूज करेंगे तो इससे आपका खाना बनाने का अनुभव काफी अच्छा रहेगा। साथ ही गैस सिलेंडर की टेंशन भी खत्म होगी। इसलिए सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। ताकि इंडक्शन का सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सके।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 14:44 IST