How to Identify Papaya: रंग देखकर पपीता खरीदने की गलती न करें! बिना काटे पता करें पपीता मीठा है या नहीं, बस अपनाएं ये 3 आसान तरीके

How to Identify Papaya: अक्सर लोग केवल गहरा पीला या नारंगी रंग देखकर पपीता खरीद लेते हैं, लेकिन घर आकर काटने पर वह या तो फीका निकलता है या अंदर से कच्चा। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप बिना काटे बता सकते हैं कि पपीता मीठा या फिर नहीं...

How to Identify Papaya | Image: Freepik

How to Identify Papaya: पपीता एक ऐसा फल है जो न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। विटामिन A, C और फाइबर से भरपूर पपीता पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और त्वचा में चमक लाने के लिए जाना जाता है। लेकिन अक्सर बाजार में हम एक बड़ी समस्या का सामना करते हैं और वह है पपीता ऊपर से एकदम पीला और सुंदर दिखता है, लेकिन घर आकर काटने पर वह या तो फीका निकलता है या पूरी तरह पका नहीं होता है। ज्यादातर लोग रंग देखकर पपीता खरीदते हैं, जो एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। हम आपको इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

ऊपरी त्वचा की बनावट और दबाव से करें पता 

पपीते की मिठास और उसके पकने का सबसे सटीक अंदाजा उसे छूकर लगाया जा सकता है। जब आप पपीता उठाएं, तो उसे अपनी हथेलियों के बीच रखकर हल्का सा दबाएं।अगर पपीता दबाने पर थोड़ा नरम महसूस हो रहा है (जैसे पका हुआ टमाटर या एवोकाडो), तो समझ लीजिए कि वह अंदर से अच्छी तरह पका और मीठा है। अगर पपीता पत्थर की तरह सख्त है, तो वह कच्चा है। वहीं, अगर वह बहुत ज्यादा पिपपिपा या जरूरत से ज्यादा नरम है, तो वह अंदर से खराब हो चुका हो सकता है।

डंठल के पास की खुशबू से करें पता 

किसी भी फल की मिठास उसकी सुगंध में छिपी होती है। पपीता खरीदते समय उसे नाक के पास ले जाएं, विशेषकर उस हिस्से की तरफ जहां से वह डंठल से जुड़ा होता है।पके हुए और मीठे पपीते से एक हल्की, मीठी और भीनी-भीनी खुशबू आती है। यह खुशबू इस बात का संकेत है कि फल प्राकृतिक रूप से पक चुका है। यदि पपीते से कोई खुशबू नहीं आ रही है, तो वह बेस्वाद हो सकता है। इसके विपरीत, यदि उसमें से बहुत तेज या सिरके जैसी तीखी गंध आ रही है, तो इसका मतलब है कि फल सड़ना शुरू हो गया है।

छिलके के दाग और रंगत से करें पता 

सिर्फ पीला रंग मिठास की गारंटी नहीं है, क्योंकि आजकल फलों को रसायनों से भी पकाया जाता है। आपको पपीते की रंगत में गहराई देखनी चाहिए। वही पपीता चुनें जिसकी त्वचा पर हल्के पीले या नारंगी रंग के साथ थोड़े गहरे निशान या 'झुर्रियां' हों। पूरी तरह से चिकना और चमकदार पीला पपीता अक्सर पका हुआ होता है।यदि पपीते पर गहरे काले धब्बे या फफूंद जैसे निशान दिखें, तो उसे बिल्कुल न खरीदें। साथ ही, अगर पपीते के डंठल वाला हिस्सा हल्का हरा है और बाकी हिस्सा पीला, तो वह पकने की प्रक्रिया में है और मीठा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - 30 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब पत्‍नी की 'ख्‍वाहिश' के लिए दोबारा 'शादी' कर रहा ये फेमस एक्‍टर; बेटियों ने दी जबरदस्‍त बैचलर पार्टी- VIDEO
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 22:30 IST