अपडेटेड 13 August 2023 at 09:32 IST
Delhi की इन जगहों पर मिलते हैं लाजवाब Chole Kulche, एक बार खाने के बाद आएंगे बार-बार
Famous Chole Kulche in Delhi : अगर आप छोले कुलचे खाने के शौकीन हैं तो आपको दिल्ली की इन जगहों के छोले कुलचे जरूर खाने चाहिए।
Famous Chole Kulche in Delhi : खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। दिल्ली अपने खान-पान के गजब के स्वाद के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। यहां का स्ट्रीट फूड खाने के लिए लोग दुनियाभर से दिल्ली का रुख करते हैं। वहीं जिस तरह से दिल्लीवाले छोले भटूरे, समोसे, पानी पूरी जैसे स्ट्रीट फूड के फैन हैं उसी तरह से यहां के लोग छोले कुलचे के भी दीवाने हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें
- छोले कुलचे खाने के हैं शौकीन?
- दिल्ली में यहां मिलेंगे टेस्टी छोले कुलचे
- एक बार खाने के बाद आएंगे बार-बार
दिल्ली आए और छोले कुलचे नहीं खाए तो क्या खाया? जी हां, दिल्ली के लोग छोले भटूरे की तरह छोले कुलचे के भी जबरा फैन हैं। दिल्ली की लगभग हर लोकल मार्केट, गली-चौराहे पर छोले कुलचे का स्टॉल आपको आसानी से मिल जाएगा। वहीं, कुछ आउटलेट्स ऐसे हैं जिन्हें खासतौर पर बेहतरीन छोले कुलचे के लिए जाना जाता है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां आपको मिलेंगे बेहद लाजवाब छोले खुलचे।
लोटन छोले कुलचे (Lotan Chole Kulche)
अगर आप दिल्ली से हैं तो आपने लोटन के छोले कुलचे जरूर खाए होंगे और अगर अबतक आपने यहां के बेहतरीन छोले कुलचे का स्वाद नहीं चखा है तो आपको फौरन पुरानी दिल्ली के छत्ता शाहजी रोड स्थित मनोहर मार्केट पहुंच जाना चाहिए। जहां आपको मिलेंगे लोटन के फेमस छोले कुलचे। यहां आपको छोले कुलचे के दीवानों की लम्बी कतार देखने को मिलेगी।
लोकेशन : 2363, छत्ता शाहजी, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली
गणेश छोले कुलचे वाले (Ganesh Chole Kulche Wale)
करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में गणेश छोले कुलचे वाले का स्टॉल काफी फेमस है। खाने के शौकीन यहां छोले कुलचे का स्वाद चखने के लिए दूरदराज से आते हैं। यह छोटा सा स्टॉल हमेशा लोगों से घिरा हुआ रहता है। आपको एक बार जरूर यहां के छोले कुलचे का स्वाद चखना चाहिए।
लोकेशन : आर्य समाज रोड, गफ्फार मार्केट, ब्लॉक 23, बेदोंपुरा, करोल बाग
काशीराम के छोले-कुलचे (Kashi Ram Chole kulche Naraina)
काशीराम के फेमस छोले कुलचे का स्वाद चखने के लिए आपको नारायणा विहार का रुख करना होगा। यहां के छोले कुलचे इतने मशहूर हैं कि कोई भी आपको इस जगह का पता बता देगा। काशीराम के छोले कुलचे का स्वाद चखने के लिए लोग भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं। आपको भी यहां के छोले कुलचे एक बार जरूर ट्राई करने चाहिए।
लोकेशन : नारायणा विहार, दक्षिण पश्चिम दिल्ली
सियाराम छोले कुलचे (Siyaram Chole Kulche)
दिल्ली के मशहूर लाजपत नगर मार्केट में सियाराम के छोले कुलचे काफी फेमस हैं। यहां सुबह 11 बजे से ही छोले कुलचे मिलने लग जाते हैं। यहां छोले कुलचे खाने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। सियाराम के छोले कुलचे एक बार खाने के बाद आप दोबारा यहां जरूर आना चाहेंगे।
लोकेशन : सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर II, लाजपत नगर, नई दिल्ली, दिल्ली 110024
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 13 August 2023 at 09:31 IST