अपडेटेड 17 December 2025 at 20:49 IST

Fafda Jalebi Recipe: फाफड़ा और रसीली जलेबी घर पर बनाने की सीक्रेट रेसिपी जानें, आधे घंटे में बन कर हो जाएगी तैयार

घर पर आसानी से बनाएं गुजराती स्टाइल क्रिस्पी फाफड़ा और रसीली जलेबी। स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के साथ जानें सीक्रेट टिप्स। आधे घंटे में हो जाएगा तैयार।

Fafda Jalebi Recipe | Image: Freepik

Fafda Jalebi Recipe: गुजरात का फाफड़ा-जलेबी दुनियाभर में फेमस है। यह नमकीन और मीठे का एक खास कॉम्बिनेशन है, जो नाश्ते या त्योहारों पर खास पसंद किया जाता है। गुजराती खानपान में यह रेसिपी स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी है। जो पाचन को बेहतर बनाती है। हम आपको बताने जा रहे हैं स्टेप-बाय-स्टेप गाइड जिसे फॉलो करके आप इस घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाली बेसन और दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स देती है। वहीं तलने के कारण कैलोरी पर बस थोड़ा ध्यान देना होता है।

फाफड़ा और जलेबी बनाने के लिए क्या क्या चाहिए? 

  1. फाफड़ा के लिए बेसन 2 कप
  2. हींग- 1 चुटकी
  3. अजवाइन आधा चम्मच
  4. नमक 
  5. तेल मिक्सचर के लिए, 1 बड़ा चम्मच

जलेबी के लिए मैदा 1 कप

  1. थोड़ा बेसन  
  2. दही आधा कप
  3. पानी 
  4. चीनी 1 कप
  5. पानी (सिरप के लिए) आधा कप
  6. केसर  
  7. इलायची पाउडर 
  8. तेल या घी, तलने के लिए

बनाने के सबसे आसान तरीका

  • ये सामग्रियां बाजारों में आसानी से मिल जाती हैं, फाफड़ा को क्रिस्पी बनाने का राज सही आटे की कंसिस्टेंसी में छिपा है। सबसे पहले बेसन में हींग, अजवाइन, नमक और तेल मिलाकर अच्छे से रगड़ें। 
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथें, जो चिपचिपा न हो।
  • आटे की छोटी लोइयां बनाकर बेलन से पतली लंबी पट्टियां बेलें।
  • गर्म तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
  • तेल सोखने के लिए टिश्यू पेपर पर रखें।

फाफड़ा 20-30 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। 

  • वहीं, जलेबी की रसीली बनावट फर्मेंटेड बैटर से आती है। मैदा, बेसन और दही को मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं, पानी से एडजस्ट करें।
  • बैटर को 8-10 घंटे फॉर्मेट होने दें, रात भर रखना बेहतर ऑप्शन रहता है।
  • चीनी सिरप के लिए ची
  • अब फ्राइंग पैन में तेल को धीमे तापमान पर गर्म करें।
  • बैटर को जिप बैग या जलेबी मेकर में भरकर गोल‑गोल आकार में तेल में डालें।
  • सुनहरा‑भूरा होने तक तलें, फिर तुरंत गरम सिरप में 30 सेकंड तक डुबाएं।
  • सिरप से निकाल कर प्लेट में रखें बस तैयार है आपकी जलेबी।

इन स्टेप को फॉलो करके आप घर पर ही कुरकुरी‑रसदार जलेबी के साथ फाफड़ा तैयार कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें:  बाजार जैसे स्वाद वाले घर पर बनाएं तिल-मूंगफली वाले लड्डू, आसान रेसिपी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 20:49 IST