Cleaning Hacks: घर में रखी कांच की बोतलें और जार ऐसे करें साफ, 5 आसान तरीके जिनसे दाग 10 मिनट में छूट जाएंगे

कांच के जार और बोतलों के जिद्दी दाग हटाने के 5 आसान घरेलू तरीके हम आपको बताने जा रहे हैं। नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा इस तरह इस्तेमाल करने से आपकी कांच की बोतलें फिर से चमक उठेंगी। जानें 5 आसान घरेलू उपाय।

कांच के जार और बोतलों के जिद्दी दाग हटाने के 5 असरदार तरीके | Image: AI

Clean Glass Bottles: घरों में आजकल कांच के जार और बोतलें स्टोरेज के साथ-साथ सजावट का हिस्सा बन चुकी हैं, क्योंकि इनकी चमक घर को स्टाइलिश लुक देती है। लेकिन रोजाना इस्तेमाल से इन पर सफेद धुंधली परत, पानी के निशान और जिद्दी दाग जम जाते हैं। साधारण साबुन से धोने पर भी ये दाग नहीं छूटते और कांच मैला दिखने लगता है। अगर आपको भी अपने घर की कांट की बोतलों को फिर से चमकाना है तो चिंता न करें। कुछ सरल घरेलू उपायों हम आपको यहां बताने जा रही हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना महंगे क्लीनर के नया-सा चमकदार बना सकते हैं। ये तरीके पूरी तरह सुरक्षित है।

PC : AI

कांच की बोलत साफ करने के 5 तरीके 

1. नींबू और बेकिंग सोडा 

गहरे दागों के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं। प्रभावित जगह पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। फिर मुलायम स्पंज से रगड़कर धो लें। दोनों सामग्री नेचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करती हैं और चमक बरकरार रखती हैं।  

2. डिशवॉश लिक्विड और चावल

बोतल के अंदर थोड़ा डिशवॉश लिक्विड, एक चम्मच कच्चे चावल और पानी डालकर अच्छे से हिलाएं। चावल हल्का स्क्रब का काम करते हैं और अंदर की गंदगी आसानी से निकल जाती है।  

PC : AI

3. टूथपेस्ट से सफाई

दाग वाली जगह पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाएं। मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें और धो लें। टूथपेस्ट का माइल्ड एब्रेसिव दाग हटाने में मदद करता है।  

PC : AI

4. नमक और बर्फ के टुकड़े

जिन बोतलों को ब्रश से साफ नहीं कर पाते, उनमें दो-तीन बर्फ के टुकड़े और चुटकी भर नमक डालें। अच्छे से हिलाएं। नमक स्क्रब की तरह काम करता है और जिद्दी दाग छूट जाते हैं।  

5. गुनगुना पानी और सिरका

एक बर्तन में गुनगुना पानी लें, आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। जार या बोतल को 15-20 मिनट भिगोकर रखें। फिर ब्रश से हल्का रगड़कर साफ करें। यह पुराना और सबसे असरदार नुस्खा है।  

इन तरीकों से आपकी कांच की चीजें बिना खरोंच के चमकदार हो जाएंगी। हर हफ्ते ये तरीके अपनाने से कांच की बोतलें एकदम चमकदार हो जाएंगी और दाग लगने से बचाव होगा। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर, 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, जानें शर्तें...

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 23:05 IST