अपडेटेड 29 December 2025 at 15:59 IST
Nimki Recipe: शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी निमकी, मिनटों में बनकर तैयार; जानें रेसिपी
शाम की चाय के साथ कुरकुरी निमकी का आनंद लें। जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी, ये आपकी चाय का स्वाद भी बढ़ा देगी। साथ ही इसे बनाना काफी आसान है।
Nimki Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ नमकीन खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। वैसे भी बहुत सारे लोगों को चाय के साथ कुछ न कुछ नमकीन चाहिए होता है। अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट निमकी की तलाश में हैं तो यहां एक रेसिपी बताते हैं। इस आसान तरीके से आप कुछ ही मिनटों में टेस्टी और कुरकुरी निमकी बनाकर चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।
निमकी एक लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स है जो अपने कुरकुरे और नमकीन स्वाद के लिए जाना जाता है। लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह चाय के स्वाद को बढ़ाती है और एक अच्छा स्नैक्स ऑप्शन है। निमकी को बनाना भी बहुत आसान है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा, निमकी को एयरटाइट डब्बे में बंद करके कुछ दिनों तक रखा जा सकता है, जिससे यह एक अच्छा ऑप्शन है जब आपको अचानक से स्नैक्स की जरूरत हो तो आप किसी भी टाइम इसे खा सकते हैं।
निमकी बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
- मैदा 100 ग्राम
- अजवाइन आधी चम्मच
- कसूरी मेथी आधी चम्मच
- नमक एक चम्मच
- तेल
- पानी
निमकी बनाने का सबसे आसान तरीका
1. आटा गूंथना: एक परात में मैदे को छान लें। इसमें नमक, अजवाइन, कसूरी मेथी डाल कर अच्छे से मिला लें। अब इसमें एक चम्मच तेल डालें और गुनगुने पानी की मदद से नरम गूंथ लें।
2. आटा तैयार करना: आटे को 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। फिर इसे थोड़ा मसले और लोई बनाकर चकले पर पतला बेल लें।
3. निमकी काटना: इसे मनचाहे आकार में काट लें।
4. फ्राई करना: एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें कटे हुए निमकी के टुकड़ों को डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करके कुरकुरी कर लें।
5. सर्व करना: इसे एक प्लेट में निकाल कर थोड़ा ठंडा होने दें। बाद में इसे एयरटाइट डब्बे में बंद करके कुछ दिनों तक खाते रहें।
अगर आप भी इस रेसिपी को आजमाना चाहो तो जरूर ट्राई करना, क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और शाम की चाय के साथ भी ये बेस्ट स्नैक्स में से एक है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 29 December 2025 at 15:59 IST