अपडेटेड 13 March 2026 at 23:17 IST
Summer Raita Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं ये 3 तरह का रायता, गर्मी में शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा
Raita Recipe For Summer: गर्मियों में दही से बने रायते खाने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है। आप कई तरह के आसान ऑप्शन से मिनटों में स्वादिष्ट रायता तैयार कर सकते हैं और अपने खाने को और भी हेल्दी बना सकते हैं।
How To Make Raita In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही खाने में कुछ हल्का और ठंडक देने वाला खाने का मन करता है। ऐसे में रायता एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दही से बना रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अगर आप भी गर्मी में कुछ हेल्दी और जल्दी बनने वाली चीज ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको 3 आसान और टेस्टी रायता रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं।
खीरा रायता
गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडक देने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। खीरा रायता बहुत हल्का और स्वादिष्ट होता है।
सामग्री
- 1 कप दही
- 1 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- थोड़ा सा काला नमक
- बारीक कटा हरा धनिया
बनाने का तरीका
सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें। इसके बाद नमक, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
बूंदी रायता
बूंदी रायता लगभग हर घर में पसंद किया जाता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।
सामग्री
- 1 कप दही
- ½ कप नमकीन बूंदी
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
- हरा धनिया
बनाने का तरीका
दही को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें बूंदी डालें। इसके बाद नमक, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। ऊपर से हरा धनिया डालें और स्वादिष्ट बूंदी रायता तैयार है।
पुदीना रायता
पुदीना रायता गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
सामग्री
- 1 कप दही
- 2 चम्मच पुदीने की पत्तियां (बारीक कटी या पीसी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- चुटकी भर काला नमक
बनाने का तरीका
दही को एक बाउल में फेंट लें। अब इसमें पुदीना डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद नमक, काला नमक और भुना जीरा डालकर मिक्स करें। आपका ठंडा-ठंडा पुदीना रायता तैयार है।
रायता खाने के फायदे क्या हैं?
- इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।
- यह पाचन तंत्र बेहतर रहता है।
- गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।
- साथ ही, खाने का स्वाद बढ़ाता है।
गर्मियों में दही से बने रायते खाने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है। आप कई तरह के आसान ऑप्शन से मिनटों में स्वादिष्ट रायता तैयार कर सकते हैं और अपने खाने को और भी हेल्दी बना सकते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 23:17 IST