अपडेटेड 19 January 2024 at 20:46 IST

Nazar: बार-बार लग जाती है बुरी नजर? तो इन उपायों से खुद ही उतारे खुद की नजर

Nazar लगने की वजह से व्यक्ति के जीवन में प्रगति में रुकावट आने लगती है। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स से आप खुद ही खुद की नजर उतार सकते हैं।

कैसे उतारें खुद की नजर | Image: Freepik

Nazar Dosh Upay: नजर दोष लगने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है। सेहत से लेकर जीवन में सफलता तक सभी सकारात्मक कामों में रुकावट पैदा होने लगती है। व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा ही हासिल होती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लग जाती है, तो उसके सारे काम बिगड़ने लगते हैं और किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ज्योतिष शास्त्र में नजर लगना या नजरदोष को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसकी वजह से जीवन में सेहत से सफलता तक में रुकावट पैदा होने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि नजर लगने के क्या-क्या लक्षण हैं और इसे खुद से ही कैसे उतार सकते हैं।

नजर लगने के लक्षण क्या हैं?

  • अगर किसी घर को नजर लग जाए तो उसमें क्लेश पैदा हो जाता है।
  • घर में चोरी-चकारी की घटना होती है और उस घर में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है।
  • घर के सदस्य किसी न किसी रोग से पीड़ित रहते हैं।
  • बुरी नजर लगने पर घर में दरिद्रता आने लगती है।
  • इसके अलावा अगर किसी के काम-धंधे को नजर लग जाए तो व्यापार ठप होने लगता है। बिजनेस में लाभ की बजाय हानि होती है।
  • वहीं अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग जाए तो वह किसी बुरी संगति में फंस जाता है। उसके बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं। साथ ही वह किसी न किसी रोग से पीड़ित रहता है।

खुद से कैसे उतारें नजर?

व्यापार में लगी नजर ऐसे उतारें
अगर किसी व्यक्ति के व्यापार में नजर लग गई हो तो उसे उसकी नजर उतारने के लिए आप व्यवसाय स्थल के चारों कोनों में लोहे की कील ठोंक दें। ऐसा करने से जल्दी नजर उतरती है।

घर में लगी नजर उतारने के लिए
अगर किसी के घर में नजर लग गई है, तो वह शुक्रवार के दिन अशोक के पत्ते का बंधन वार बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांगें। ऐसा करने से घर की नजर उतरती है।

बच्चे की नजर उतारने के लिए
अगर आपके बच्चे को नजर लगी है, तो दो रूई की खड़ी बाती बनाएं और उन्हें सरसों के तेल में भिगो दें। अब बाती को तीन बार बच्चे के ऊपर से उतार दें। ऐसा करने पर बच्चे को लगी नजर उतर जाएगी।

खुद की नजर कैसे उतारें?

लोहे का छल्ला पहनें
अगर आपको बार-बार नजर दोष का सामना करना पड़ता है, तो इससे बचने के लिए या खुद की नजर खुद ही उतारने के लिए अपने बाएं हाथ की मध्यमा उंगली में एक लोहे का छल्ला पहन लें।

यह भी पढ़ें… Vitamin C Serum: बेदाग निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें विटामिन सी सिरम का इस्तेमाल, मिलेगा ये फायदा

काला धागा बांधे
अगर आपको ऐसा लगता है कि आप पर किसी ने बुरी नजर लगा दी है, तो आप अपने हाथ में काला धागा बांध सकते हैं। इससे भी बुरी नजर दूर होती है।

हनुमान जी का सिंदूर
खुद की नजर उतारने के लिए आप हनुमान जी के मंदिर से सिंदूर लाकर अपने माथे पर लगा सकते हैं। इससे भी बुरी नजर उतर जाती है। 

यह भी पढ़ें… Astrology: दुकान में नहीं हो रही बरकत? इस दिशा में रखें मोर पंख, मिलेगी तरक्की

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 19 January 2024 at 18:08 IST