अपडेटेड 6 November 2023 at 19:53 IST

Diwali 2023: दिवाली पर राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, दिखेंगी खूबसूरत और चमक भी सकती है किस्मत

Diwali 2023: इस दिवाली आपको अपनी राशि अनुसार रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।

दिवाली पर पहनें इस रंग के कपड़े (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Diwali 2023: दीपावली (Diwali) हिंदू धर्म का एक बेहद खास त्योहार है। देशभर में लोग दीपावली के त्योहार का इंताजर पूरे साल करते हैं। इस साल 12 नवंबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। रोशनी के इस त्योहार में लोग दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं। माना जाता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश  (Lakshmi-Ganesh) की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या है आपकी राशि? 
  • इस दिवाली राशि अनुसार रंग के कपड़े पहनें
  • चमक सकती है किस्मत

वहीं,दीपावली पूजन के लिए लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार वाले रंग के कपड़े पहनते हैं तो इस दिवाली आपकी किस्मत भी खुल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि दीपावली पर आपको अपनी राशि के अनुसार किस रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। 

राशि के अनुसार पहने इस रंग के कपड़े

मेष राशि

दीपावली के दिन मेष राशि के जातक लाल रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेष राशि का शुभ रंग लाल होता है। अब चूंकि लाल रंग देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय है, ऐसे में हो सकता है कि देवी आपसे प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर दें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक का शुभ रंग सफेद होता है। इसलिए दीपावली के मौके पर इस राशि के लोगों को सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि का शुभ रंग पीला माना जाता है। इसलिए दिवाली के मौके पर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। चूंकि पीला रंग भगवान गणेश को भी अति प्रिय है, इसलिए दिवाली के मौके पर इस रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को दिवाली पर सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा होता है। ये रंग शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है।

सिंह राशि

सिंह राशि का शुभ रंग सुनहरा यानी गोल्डन होता है। गोल्डन रंग आपके लुक को निखारने के साथ-साथ आपकी किस्मत को भी निखार सकता है। 

कन्या राशि

कन्या राशि का शुभ रंग हरा होता है। पूजा पाठ के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। दिवाली पर लाल रंग के कपड़े जरूर पहनें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसा सकती हैं। 

वृश्चिक राशि

इस राशि का शुभ रंग लाल माना जाता है। लाल रंग के कपड़े दीपावली के दिन जरूर पहनें। ये आपको तेज प्रदान करेगा। 

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों को दिवाली पर पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

मकर राशि

इस राशि का शुभ रंग नीला माना जाता है। नीला रंग देखने में बहुत सुंदर लगता है। ये रंग आपके भीतर शांति का संचार करेगा। इसलिए दिवाली पर इस राशि के लोगों को नीले रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आसमानी रंग यानी स्काई ब्लू कलर शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन आपको आसमानी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लिए भी पीला रंग शुभ माना जाता है। पीला रंग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश, दोनों को प्रिय है। इसलिए दिवाली पर मीन राशि के जातकों को पीले रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए। 

ये भी पढ़ें : Dhanteras 2023: सोना-चांदी ही नहीं धनतेरस पर जरूर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 6 November 2023 at 19:52 IST