अपडेटेड 4 March 2024 at 22:23 IST

Women's Day 2024 पर अपने घर को देना चाहती हैं अलग लुक? इस अंदाज में करें डेकोरेट, हर कोई करेगा तारीफ

अगर आप महिला दिवस पर घर पर ही फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट करने की सोच रही हैं, तो इस दिन अपने घर को विमेंस डे थीम पर डेकोरेट करें हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

वूमेंस डे पर ऐसे करें घर को डेकोरेट | Image: Freepik

Women's Day Home Decoration Tips: 8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। यह दिन दुनियाभर की वुमेंस को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस खास दिन को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करना चाहता हैं। अगर आप भी वुमेंस डे पर कुछ खास करने की सोच रही हैं, लेकिन इसे घर पर ही मनाना चाहती हैं, तो आप अपने घर को महिला दिवस थीम पर डेकोरेट कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए बिना ज्यादा खर्च के कुछ कुछ ट्रेंडी और यूनीक होम डेकोर आइडिया लेकर आए हैं।

महिलाएं अपने घर को साफ-सुथरा रखने के साथ ही सजाने की बेहद शौकीन होती हैं। वह इसके लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप महिला दिवस पर अपने घर को यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो कुछ ऐसे क्रिएटिव आइडियाज के जरिए अपने घर को वूमेंस डे के खास मौके पर डेकोरेट कर सकती हैं।

Women's Day पर ऐसे करें घर की Decoration

बैलून से बदलें हॉल का लुक
महिला दिवस के खास मौके पर अगर आप अपने घर को सजाना के लिए आइडिया की तलाश कर रही हैं, तो आप बैलून का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कोई थीम या कोई कॉन्ट्रास्ट को सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा हॉल की सीलिंग पर भी बैलून से सजाकर घर को खूबसूरत बना सकती हैं।

फ्रेम से सजाएं वॉल
वूमेंस डे के खास मौके पर अपने घर को यूनिक लुक देने के लिए आप घर की दीवारों को फ्रेम से सजा सकती हैं। ये फ्रेम दिखने में काफी एलिगेंट होने के साथ-साथ महिलाओं को खुश करने में भी कामयाब रहेंगे।

मेन वॉल को दें खास लुक
विमेंस डे सेलिब्रेशन के लिए आप ने जिस कमरे को सेलेक्ट किया है उसके डेकोरेशन के लिए एक दिवार को चुन लें और उसे कुछ खास बनाने के लिए वहां पर हैपी विमेंस डे लिखा हुआ स्टीकर या बैंड लगा सकते हैं। साथ ही कागज के रंग-बिरंगे सजावटी बॉल्स भी लगा सकते हैं।

ऐसे दें रूम को स्टाइलिश लुक
आप चाहें तो दीवार पर हाफ पेटिंग्स करवा सकते हैं। यह दीवार को स्टाइलिश और हटके लुक देगा। जिसे देखकर आपकी फ्रेंड्स आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगी।

घर को दें ग्रीन वाइब्स
लिविंग रुम की दीवार के आस-पास आप पौधे सजा सकते हैं। पौधे आपके घर को ग्रीन वाइब्स देने के साथ-साथ उसकी सुंदरता भी बढ़ाएंगे। 

यह भी पढ़ें… किडनी से पीलिया तक कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है पेशाब का पीला रंग, कलर से जानें सेहत का हाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 March 2024 at 22:23 IST