अपडेटेड 26 November 2024 at 23:30 IST
शादीशुदा पुरुष न खाएं ये चीज, वरना कमजोरी...
Diet for Men after Marriage: शादी के बाद पुरुषों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से इसका उत्तर...
अक्सर शादीशुदा मर्द जानकारी की कमी के कारण अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें जोड़ देते हैं, जिनके कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम अचार की बात कर रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद अगर लड़के अचार का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें शरीर से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शादी के बाद मर्दों को क्यों अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
शादीशुदा पुरुषों को क्या नहीं खाना चाहिए?
- बता दें कि अचार में असटामिप्रिड नामक तत्व और प्रिजरवेटिव्स पाया जाता है जो पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
- अचार को बनाने में लोग काफी तेल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे न केवल कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है बल्कि व्यक्ति को पाचन से संबंधित समस्या भी हो सकती है।
- बता दें कि अचार के सेवन से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। ऐसे में चर्बी बढ़ने की समस्या हो सकती है।
- यदि शादीशुदा मर्द अचार ज्यादा खाते हैं तो इससे गैस्ट्रिक कैंसर होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
आचार खाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
- व्यक्ति को अचार का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
- कोशिश करें कि बाहर के आचार की बजाय घर के ही अचार को खाएं।
- शादीशुदा मर्द कम तेल और थोड़े मसाले वाले आचार का उपयोग करें।
- अचार को स्टोर करने के लिए शीशे के बर्तन का इस्तेमाल करें और अचार को खाने से पहले अच्छी तरह धूप भी दिखाएं, उसके बाद ही खाएं।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि शादीशुदा मर्द अचार का सेवन करते सतर्कता के साथ करें। वहीं एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 November 2024 at 23:30 IST