अपडेटेड 21 November 2025 at 12:48 IST

Dandruff Remedy: सिर से सारा डैंड्रफ हो जाएगा गायब! बस इस 5 रुपये की चीज के साथ छाछ मिलाकर लगा लें

सिर में खुजली और सफेद डैंड्रफ भर जाता है तो, आपको बस ये मुल्तानी मिट्टी और छाछ लगाने वाला उपाय अजमाना होगा। इससे पहली बार में ही जड़ से डैंड्रफ खत्म हो जाएगा।

डैंड्रफ | Image: Freepik

Dandruff Remedy: सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा स्कैल्प की नमी को सोख लेती है, जिससे सिर की स्किन सूखी और पपड़ीदार हो जाती है। वहीं, इस मौसम में मालासेजिया फंगस होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। जो डैंड्रफ का बड़ा कारण माना जाता है, इसलिए खुजली और सफेद परतें आम हो जाती हैं।

मुल्तानी मिट्टी और छाछ वाला उपाय  

डैंड्रफ से निपटने के लिए इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर यशस्वी सोनी ने एक सरल नुस्खा शेयर किया है। जिसकी लागत लगभग 5 रु है। इसमें बस 2 नेचुरल सामग्री मुल्तानी मिट्टी (सफेद पत्थर) और छाछ का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे कैसे तैयार और कैसे इस्तेमाल करें  

1. दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक कप छाछ में मिलाकर चिकना पेस्ट बनाएं।
2. इस पेस्ट को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक समान रूप से लगाएं।
3. 20‑25 मिनट तक रखें, फिर नॉर्मल शैंपू से धुलें।

मुल्तानी मिट्टी और छाछ के फायदे

स्कैल्प की गहरी सफाई कर एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाती है और एंटी‑बैक्टीरियल गुणों से फंगस को बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं छाछ यानी दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पपड़ी को धीरे‑धीरे हटाता है। जो जलन को शांत कर स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है।

इन बातों का रखें ध्यान  

गर्म पानी से अत्यधिक धुलाई या कठोर कैमिकल शैंपू से बचें, यह स्कैल्प की नेचुरल तेल को हटा सकता है। किसी भी घरेलू उपाय को आजमाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करना उचित है। 

नमी बनाए रखें: मुल्तानी मिट्टी के पैक को बालों पर ज्यादा देर तक न रखें, क्योंकि इसके सूखने से स्कैल्प में खिंचाव आ सकता है।
धोने के बाद: पैक को धोने के बाद, बालों की नमी बनाए रखने के लिए किसी हल्के और प्राकृतिक तेल से मसाज करें।

सर्दियों में डैंड्रफ का मुख्य कारण ठंडी, सूखी हवा और फंगस बढ़ना, ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और छाछ का ये मिश्रण एक किफायती और नेचुरल समाधान देता है। जो स्कैल्प को साफ, हाइड्रेटेड और फंगस‑मुक्त बनाता है। इसके नियमित उपयोग से डैंड्रफ की समस्या में सुधार देखा जा सकता है।  

यह भी पढ़ें: क्या वाकई Saiyaara को-स्टार अनीत पड्डा को डेट कर रहे अहान पांडे?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 12:48 IST